ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासत: विपक्ष का चेहरा बनने की तैयारी में टीएमसी, कांग्रेस की बैठक से बनाई दूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सियासत: विपक्ष का चेहरा बनने की तैयारी में टीएमसी, कांग्रेस की बैठक से बनाई दूरी

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
सियासत: विपक्ष का चेहरा बनने की तैयारी में टीएमसी, कांग्रेस की बैठक से बनाई दूरी
सियासत: विपक्ष का चेहरा बनने की तैयारी में टीएमसी, कांग्रेस की बैठक से बनाई दूरी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी अब विपक्ष का मुख्य चेहरा बनने की तैयारी में है। यही कारण है कि टीएमसी ने एक-एक करके अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पहले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद और अशोक तंवर को अपने पाले में करके टीएमसी ने इसका सबूत दे दिया था, अब खबर है कि कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में भी टीएमसी शामिल नहीं हो रही है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बनर्जी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में टीएमसी शामिल नहीं होगी। 

संसद सत्र में भी टीएमसी के साथ समन्वय नहीं
इससे पहले टीएमसी के एक नेता ने कहा था कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में भी टीएमसी कांग्रेस के साथ समन्वय नहीं करेगी। संसद सत्र में कांग्रेस के साथ पार्टी सहयोग नहीं करेगी। हालांकि, आमजन के हित से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर पार्टी अन्य विपक्षी दलों का साथ जरूर देगी। 

लगातार कांग्रेस को दे रही झटका 
तृणमूल कांग्रेस लगातार कांग्रेस पर हमलावर है और एक के बाद एक झटके पार्टी को दे रही है। अभी हाल ही में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने हाथ का साथ छोड़कर टीएमसी की सदस्यता ली तो मेघालय में भी पार्टी ने कांग्रेस के घर में सेंध लगा दी थी। यहां मेघायल विधानसभा में 17 विधायकों वाली कांग्रेस के 12 विधायक एक साथ टीएमसी में शामिल हो गए। यह सोनिया गांधी के लिए बड़ा झटका था। इसके अलावा गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री भी चुनाव से पहले टीएमसी में चले गए हैं। 

2024 में विकल्प बनने के लिए जमीन बना रही टीएमसी
राजनैतिक जानकारों का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। यही कारण है कि टीएमसी पश्चिम बंगाल से बाहर निकलकर अन्य राज्यों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है और अन्य पार्टियों के बड़े नेताओं को अपने पक्ष में कर रही है। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में तो भाजपा को भी पार्टी ने कई झटके दिए हैं। तो वहीं भाजपा से नाराज चल रहे कुछ वरिष्ठ नेता भी टीएमसी के पक्ष में बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि पार्टी 2024 चुनाव में विपक्ष का मुख्य चेहरा बन भाजपा से दो-दो हाथ करने के मूड में है। 

मेकर्स के साथ-साथ आमिर को भी भारी नुकसान, खतरे में मिस्टर परफेक्शनिस्ट की कुर्सी!
जस्टिस यूयू ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, कई अहम फैसलों का रह चुके हैं हिस्सा, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
खुशहाली का बजट, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए प्रावधान, दया सिंह ने कहा विष्णु के सुशासन से बदल रहा छत्त्तीसगढ़
सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर पांच सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Big accident : भतीजी की शादी में जा रहे शख्स की पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत… शराब के नशे में थे दोनों
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र इस दिन होगी रिलीज…..
Next Article National Day Rally 2023: Sacrifice, Effort Needed to Preserve Harmony

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?