भिलाई। गुरुनानक जंयती के अवसर इस बार सिख समाज ने नगर कीर्तन नहीं निकालने का निर्णय लिया है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में दुर्ग-भिलाई के सभी गुरुद्वारा के प्रमुख की बैठक रखी जिसमें सर्वसम्मति यह निर्णय लिया गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया कि 19 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आ रहा है इस उपलक्ष में 14 नवंबर को नगर कीर्तन निकालने का विचार किया गया लेकिन कोविड को देखते हुए सभी ने नगर कीर्तन नहीं निकालने का निर्णय लिया।
अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया कि इस विषय को लेकर दुर्ग गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना, जतिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, अवतार सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह सलूजा, महासचिव दलपरीत सिंह, गुरविंदर सिंह आदि एडीएम नुपुर राशि पन्ना से मिलकरनगर कीर्तन 14.11.2021 को निकालने की इच्छा ज़ाहिर की। इस दौरान एडीएम नुपुर राशि पन्ना ने बहुत ही विनम्रतापूर्वक समाज की बात सुनी और उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के बाद कोविड प्रोटकाल में जलूस की इजाजनहीं है।
इस विषय पे पूरे गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दुर्ग में दुर्ग भिलाई के सभी गुरुद्वारा साहिब के प्रमुखों की एक अहम बैठक रखी गयी जिसमें ये विचार रखा गया की नगर कीर्तन निकालना चाहिए या नहीं। इस पर दुर्ग गुरुद्वारा प्रधान सेवादार ने एडीएम मैडम से हुई बैठक के बारे में सभी को अवगत कराया। सभी दुर्ग एवं भिलाई प्रमुख सेवादारों का विचार आया की सभी गुरुद्वारा साहिब एवं सिख समाज प्रशासन के साथ है और जो नियम प्रशासन ने बनाए है उनका उल्लंघन नहीं करेंगे।
सभी ने जो कोविड का जोर और मरीज दिन पे दिन बढ़ रहे है उसपे भी चिंता जतायी और सभी स्वस्थ रहे उसको देखते हुए ये विचार कीया गया की नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा। सभी ने विचार किया की श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी अपने अपने जगह के गुरुद्वारा साहिब में बहुत हर्ष और सावधानी रखते हुए बनाएंगे जाएगा।
सिख समाज ने सभी समाज, सभी प्रशासन के सभी अधिकारियों, डाक्टर्ज, नर्सिंग स्टाफ़ एवं प्रेस बंधुओं की अपने अपने स्तर पे जो उन्होंने सेवा की उसकी तारीफ़ की एवं पूरे दुर्ग गुरुद्वारे के सेवादारों न एडीएम मैडम एवं प्रशासन से कहा की सिख समाज हमेशा किसी भी प्रकार मुश्किल में किसी प्रकार की सेवा की ज़रूरत हो उसके लिए हमेशा तैयार है।
इस बैठक में दुर्ग से प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना, दलपरीत सिंह भाटिया जतिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, इन्द्रपाल सिंह भाटिया, गुरविंदर सिंह अवतार सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह सलूजा, सूरिंदर सिंह कबरवाल, हरमीत सिंह भाटिया, गुलबिर सिंह भाटिया, हम चाकर गोबिंद से हरविंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, जीतेन्द्र पाल सिंह, संदीप सिंह, महेन्द्र सिंह खालसा, परमजीत सिंह, इस्तरी सत संघ से सतनाम कौर विर्दी, परमजीत कौर, तजि़ंदेर कौर, परमिंदर कौर छतीसगढ़ सिख पंचायत से गुरनाम सिंह(कुक़ा), कैम्प 1 बलदेव सिंह, सेक्टर 6 कुलवंत सिंह, हरमीत सिंह, त्रिलोचन सिंह. कुलदीप सिंह सेनी, मंगल सिंह, हरपाल सिंह कमल, कुलदीप सिंह, मनजीत सिंह, सूचा सिंह आदि उपस्थित रहे।




