Chhattisgarh's power houses rang all over the country… .. Chhattisgarh topped in 33 state power sectors… CM congratulated
SHARE
भिलाई। औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिंपलेक्स कंपनी में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटें आसमान छू रही थी। रात लगभग 2:30 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली। इसके बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने लगभग तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान चार दमकल वाहनों को रवाना किया गया था। बताया जा रहा है कि इस घटना से कंपनी का बड़ा नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के 31 मई की आधी रात के बाद औद्योगिक क्षेत्र एसीसी जामुल के पास स्थित सिंपलेक्स कंपनी में आग लग गई। जिस बिल्डिंग में आग लगी वहां धीरे धीरे आग फैलने लगी। इसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को घेर लिया। मौके से अग्निशमन विभाग को कॉल किया गया। लगभग 2:30 बजे दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे। चार वाहनों में कुल 13 अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
अग्निशमन कर्मी एफ प्रवीण बारा व नागेश मारकंडे ने बताया कि आग काफी फैल चुकी थी। जब हम वहां पहुंचे तो बिल्डिंग में ऊपर तक आग फैल गई थी। इसके बाद तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान कंपनी की बिजली कटवाई गई और कर्मचारियों को दूर रखा गया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आग से किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।