ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिंगल युज प्लास्टिक: आयुक्त ने ग्राहक बनकर मारा छापा, कईयों के खिलाफ हुई कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सिंगल युज प्लास्टिक: आयुक्त ने ग्राहक बनकर मारा छापा, कईयों के खिलाफ हुई कार्रवाई

By @dmin
Published: February 6, 2022
Share
सिंगल युज प्लास्टिक: आयुक्त ने ग्राहक बनकर मारा छापा, कईयों के खिलाफ हुई कार्रवाई
सिंगल युज प्लास्टिक: आयुक्त ने ग्राहक बनकर मारा छापा, कईयों के खिलाफ हुई कार्रवाई
SHARE

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के नेतृत्व में प्लास्टिक फ्री शहर बनाने सुपेला लक्ष्मी मार्केट में हुई कार्रवाई, ग्राहक बनकर मारा छापा कई बड़े दुकानों से जब्त किए गए कैरी बैग
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे के नेतृत्व में शहर के व्यस्ततम इलाके सुपेला लक्ष्मी मार्केट में पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर अचानक रात को छापामार कार्रवाई की गई। अचानक हुई कार्रवाई में दुकानदारों को पॉलीथिन छुपाने का अवसर नहीं मिला और कई किलो पॉलीथिन कैरी बैग जब्ती किया गया इसके साथ ही दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया गया।

रात 7:00 बजे के तकरीबन नगर पालिक निगम भिलाई की गठित टीम जो कि सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन, कैरी बैग पर लगातार कार्रवाई कर रही है, सुपेला लक्ष्मी मार्केट पहुंची। वहां पर प्लास्टिक का व्यापार करने वाले बड़े व्यापारियों को पहले टारगेट किया गया, क्योंकि इन्हीं दुकानों से छोटे-छोटे दुकानदारों में सप्लाई होने की संभावना अधिक होती है। बड़े दुकानों में कार्रवाई के बाद टीम अलग-अलग कर्मचारियों के दल के साथ मार्केट क्षेत्रों में ठेला, गुमटी, बाजार और मटन मार्केट इत्यादि क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करते हुए जिनके पास कैरी बैग थे उनसे कैरी बैग जब्त करते हुए जुर्माना लिया। वहीं निगमायुक्त स्वयं ग्राहक बनकर पहुंचे थे जहां भी पॉलीथिन कैरी बैग से सामग्री देने का प्रयास किया गया उनसे पॉलिथीन कैरी बैग को जब्त किया गया। ऐसे ही सुपेला लक्ष्मी मार्केट में चारों ओर से घेराबंदी करते हुए पॉलीथिन कैरी बैग को जब्त कर दुकानदारों को चेतावनी दी गई और कहा गया कि अगली बार फिर से कैरी बैग मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त ने पॉलीथिन के मुख्य सप्लायर पर नजर रखने के निर्देश टीम को दिए हैं। आयुक्त नेतृत्व में पूरे सुपेला लक्ष्मी मार्केट में घूम-घूम कर कैरी बैग पर कार्रवाई की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक की कार्रवाई में भारत माता प्लास्टिक से 3000 रुपये, महतू से 200 रुपये, दीपक से 100 रुपये, केसरवानी से 500 रुपये, राजू से 100 रुपये, संजू चौहान से 100 रुपए, विकी से 100 रुपये एवं संतोष से 100 रुपये जुर्माना वसूल भी किया गया। कार्रवाई में नेहरू नगर के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, पॉलिथीन पर कार्रवाई करने के लिए गठित टीम के कर्मचारी अंजनी सिंह एवं निगम की पूरी छापामार टीम सहित अन्य मौजूद रहे।

Gustakhi Maaf: विष्णुदेव सरकार की प्राथमिकता में मानसिक स्वास्थ्य
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर शिविर का हुआ आयोजन
निर्भया के दोषी अक्षय की याचिका मामले से अलग हुए सीजेआई, कल दूसरे बेंच में सुनवाई
कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह: अमिताभ जैन
दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़े गए सैफ पर हमले के संदेही को मुंबई पुलिस ने छोड़ा, कहा- वह आरोपी नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रिकेट : भारत के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य, चहल ने चार और सुंदर ने तीन विकेट झटके क्रिकेट : भारत के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य, चहल ने चार और सुंदर ने तीन विकेट झटके
Next Article अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने पर दिया जोर-साकेत चन्द्राकर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने पर दिया जोर-साकेत चन्द्राकर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?