भिलाई। सेक्टर 7 के तालाब स्थित शिवधाम में इस बार सावन की धूम होगी। सावन के दूसरे सोमवार यानी 25 जुलाई की शाम तालाब में हरिद्वार की तर्ज पर महाआरती होगी। सुबह से रूद्राभिषेक और दोपहर को महाभंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। पिछले 9 साल से हो रहे इस आयोजन की जिम्मेदारी इस बार एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने महिलाओं को सौंपी है। इस आयोजन को लेकर पार्षद कार्यालय मेें सेक्टर 7 की महिलाओं की बैठक हुई। जिसमें महिलाओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए महिलाओं ने 20 दिन पहले ही अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझी। दूसरे सोमवार सुबह 7 बजे से ही रूद्राभिषेक शुरू होगा। जिसमें भक्तगण शामिल होकर महादेव का रूद्राभिषेक करेंगे। वही दोपहर 11 बजे से महाभंडारा होगा। जिसमें करीब 15 हजार लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया जाएगा। यहां सावन का उत्सव उस वक्त चरम पर होगा जब शाम को महाआरती होगी।

पहली बार महिलाओं को जिम्मेदारी
इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी पहली बार महिलाओं को सौंपी गई है। महिलाओं ने बताया कि यह आयोजन पिछले 9 साल से हो रहा था और कोविड के दौर में दो साल इस पर विराम लग गया था,लेकिन अब इस वर्ष इसे भव्यता के साथ दोबारा शुरू किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए वाई पूर्णिमा, सरोज चौबे, मृदुला शुक्ला, सुजाता राव, पी जानकी, जी सरस्वती, पी विजया, बॉबी दिल्लीवार, उमा शर्मा, किरण मिश्रा, अमिता वैद्य, संगीता खपरे, प्रेमिन, अंजू साहू, मधु साहू, प्रभा गुप्ता, जया दुबे, मधु ठाकुर, सुधा राय, सुशीला शर्मा, पानमती चौबे, कांति देवी चौधरी, होशिला निषाद, प्रमीला प्रसाद, चंद्रिका साहू आदि तैयारी में जुटी हैं।




