ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सावधान: ओमिक्रॉन वैरिएंट की भारत में एंट्री, कर्नाटक में मिले हैं दो मामले, अब तक 29 देशों में 373 मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

सावधान: ओमिक्रॉन वैरिएंट की भारत में एंट्री, कर्नाटक में मिले हैं दो मामले, अब तक 29 देशों में 373 मामले

By @dmin
Published: December 2, 2021
Share
ओमिक्रॉन से निपटने को क्या होगा मास्टर प्लान, राज्यों संग मंथन में जुटी केंद्र सरकार
ओमिक्रॉन से निपटने को क्या होगा मास्टर प्लान, राज्यों संग मंथन में जुटी केंद्र सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो मरीजों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दोनों ही संक्रमित मरीज द. अफ्रीका से आए थे। जॉइंट हेल्थ सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए इन मरीजों में मामलों की पुष्टि हुई है। संक्रमित पाए गए मरीजों में से एक की उम्र 64 साल है, जबकि एक शख्स की उम्र 46 साल है। केंद्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जिन दो लोगों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है, दोनों ही कर्नाटक के रहने वाले हैं। इन दोनों ही मरीजों में मामूली लक्षण ही पाए गए हैं और उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है।

All #Omicron related cases are found to have mild symptoms so far…In all such cases in the country and across the world so far, no severe symptom has been noted. WHO has said that its emerging evidence is being studied: Lav Agarwal, Joint Secretary, Union Health Ministry pic.twitter.com/7cfCAwHRt0

— ANI (@ANI) December 2, 2021

उन्होंने कहा कि अब तक दुनिया भर के 29 देशों में 373 ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका, इजरायल, जापान जैसे बड़े देश इस लिस्ट में शामिल हैं। अब भारत भी इसमें शामिल हो गया है। बीते कई दिनों से भारत में इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही थी और एयरपोर्ट पर सघन जांच हो रही थी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘फिलहाल दुनिया भर में कोरोना के केसों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है।

अकेले यूरोप में बीते एक सप्ताह में दुनिया भर के 70 फीसदी केस पाए गए हैं।Ó उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में यूरोप में 2.75 लाख नए कोरोना केस मिले हैं। इसके अलावा 31 हजार लोगों की मौत दर्ज की गई है। दरअसल ओमिक्रॉन वैरिएंट के इतर भी यूरोप के देशों के अलावा रूस आदि में भी कोरोना के नए केसों में तेजी देखने को मिल रही थी।

अब इस नए वैरिएंट के चलते स्थिति और बिगड़ गई है। दुनिया भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर दहशत का माहौल है। यही नहीं इसे लेकर कहा जा रहा है कि यह कोरोना वैक्सीन को भी मात दे सकता है। हालांकि यूरोप के मुकाबले एशिया में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। भारत समेत 11 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में बीते एक सप्ताह में 1.2 लाख ही नए केस मिले हैं, जो पूरी दुनिया के 3.1 फीसदी के बराबर है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से अलग ट्रेंड यहां देखने को मिल रहा है। एक तरफ यूरोप में केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है तो इस क्षेत्र में घट रहे हैं।

गैंगस्टर मामला : मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना
बीमारी से हार मान चुके थे परिजन, उम्मीद बना रायपुर का एसीआई, 60 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन
क्या तोड़कर नहीं खानी चाहिए दवाईयां, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट…
शोपियां मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक दहशतगर्द मार गिराया, इलाके में बड़े पैमाने पर चल रहा तलाशी अभियान
बिजली कटौती के दौरान पानी सप्लाई का निरीक्षण करने तड़के सुबह वार्ड क्षेत्रों में पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार मिला, खनन मंत्री ने संसद में दी जानकारी, इस राज्य की जगीं उम्मीदें देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार मिला, खनन मंत्री ने संसद में दी जानकारी, इस राज्य की जगीं उम्मीदें
Next Article अधीर रंजन का तंज: ममता को तो राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं आता, कैसे करेंगी मोदी से मुकाबला अधीर रंजन का तंज: ममता को तो राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं आता, कैसे करेंगी मोदी से मुकाबला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?