ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सामान्य सभा में प्रश्नकाल नहीं रखने पर नोंकझोंक: अधिनियम के तहत सभापति ने रखा बैठक: महापौर निर्मल कोसरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सामान्य सभा में प्रश्नकाल नहीं रखने पर नोंकझोंक: अधिनियम के तहत सभापति ने रखा बैठक: महापौर निर्मल कोसरे

By @dmin
Published: July 13, 2022
Share
SHARE

भाजपा ने सत्ता पक्ष पर लगाया अधिकार के हनन का आरोप

भिलाई। भिलाई – चरोदा नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल नहीं रखे जाने को लेकर विपक्षी भाजपा पार्षदों ने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच काफी देर तक नोंकझोंक चली। महापौर निर्मल कोसरे ने सामान्य सभा के आयोजन और उसकी रुपरेखा को सभापति का विशेषाधिकार करार देते हुए अधिनियम के तहत बैठक रखे जाने का जवाब दिया। जबकि भाजपा ने प्रश्नकाल नहीं रखे जाने को पार्षदों के अधिकार पर हनन निरुपित किया।

आज सभापति कृष्णा चंद्राकर के निर्देश पर दोपहर 12 बजे निगम की सामान्य सभा शुरू हुई। महापौर निर्मल कोसरे एवं आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर सहित एमआईसी सदस्य, पक्ष विपक्ष के पार्षद व सांसद प्रतिनिधि की मौजूदगी में निगम सचिव अश्वनी चन्द्राकर ने विषय सूची का वाचन किया। श्री चन्द्राकर अभी तिसरे प्रस्ताव को पढ़ ही रहे थे कि भाजपा पार्षद चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने सभापति से अनुमति लेकर सामान्य सभा में प्रश्नकाल नहीं रखे जाने का कारण पूछा।

आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने इस सवाल का संबंध सभापति और निगम सचिवालय पर टाल दिया। आयुक्त ने यह भी बताया कि कलेक्टर के आदेश पर अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के गणना की सूची को मंजूरी देने के लिए सामान्य सभा रखना अनिवार्य था। जबकि महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि भाजपा के 16 पार्षदों ने महापौर, सभापति एवं आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सामान्य सभा आहुत करने की मांग रखी थी। उसी के तहत यह सामान्य सभा रखी गई है।

इसके बावजूद प्रश्नकाल नहीं रखे जाने पर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। विपक्ष के पार्षद फिरोज फारुकी, तुलसी ध्रुव और राम खिलावन वर्मा ने भी चन्द्र प्रकाश पाण्डेय के सवाल का समर्थन करते हुए यह मांग करने लगे कि इस सामान्य सभा में केवल अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वे से जुड़े प्रस्ताव पर ही निर्णय लिया जाए। वहीं बाकी प्रस्तावों पर चर्चा के लिए आने वाले दिनों में सामान्य सभा रखा जाए। इसके बाद महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि 16 पार्षदों की मांग पर यह सामान्य सभा रखी गई है।

नियम के तहत प्रश्नकाल तभी रखा जाता है जब सामान्य सभा के लिए कम से कम 60 दिन का समय उपलब्ध रहे। लेकिन एक तिहाई पार्षदों की मांग पर 15 से 20 दिन के भीतर ही सामान्य सभा आयोजित करने का नियम का पालन किए जाने की वजह से इस बार प्रश्नकाल नहीं रखा गया है। इस पर चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने सत्ता पक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगा दिया। जवाब में श्री कोसरे ने कहा कि लोकमत के विषय पर चर्चा के लिए समय निर्धारित है जो भी पार्षद सवाल करेंगे वे खुद और उनके एमआईसी सदस्य जवाब देने को तैयार हैं। समाचार लिखे जाने तक सामान्य सभा की कार्यवाही जारी रही। इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, उप अभियंता विक्टर वर्मा लेखापाल राजकुमार देवांगन, सुरेश नासरे, लिंगेश्वर राव, अजय ठाकुर, चेतन देवांगन सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बारिश बनी आफत: बारिश के बाद सड़कें हुईं लबालब, जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो लापता, देखें वीडियो
Big News : पांच दिन बीएसपी टाउनशिप में बंद रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के लिए प्रबंधन ने लिया निर्णय
किसानों के हित में प्रदेश में अनेक कार्य किए गए- मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मुहैया कराई जा रही है मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा.. भिलाई निगम क्षेत्र में शुरू हुए
पोषक तत्वों का भंडार है हरी मटर, खाने से मिलते हैं ये फायदे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उधार की रकम वापस मांगी तो गला घोंटकर की हत्या, 3 गिरफ्तार, ऐसे दिया घटना को अंजाम…
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 266 # 13 july 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?