ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सामाजिक एकजुटता को बनाए रखना जरूरी : मंत्री गुरु रूद्रकुमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सामाजिक एकजुटता को बनाए रखना जरूरी : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

By @dmin
Published: September 2, 2022
Share
SHARE

रायपुर । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और सतनामी समाज के जगतगुरू गुरु रूद्रकुमार आज मंदिरहसौद के अगमधाम सतनाम शक्ति केंद्र में आयोजित राज राजेश्वरी करूणा माता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री गुरु रूद्रकुमार राज राजेश्वरी करुणा माता की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रहना जरूरी है, एकजुटता से समाज मजबूत होता है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज राजेश्वरी करुणा माता ने समाज को एकजुट करने के लिए देश भर में रावटी के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया। उन्होंने करुणा माता के जीवन कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों पर चलकर अपना सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण की सेवा में समर्पित किया।

मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने समाज को एक सूत्र में पिरोए रखने वाले गुरु प्रवक्ता स्वर्गीय डॉ. एम के कौशल को याद करते हुए कहा कि डॉ. कौशल ने सतनामी समाज और गुरु परिवार के लिए जो कार्य किया है वह सराहनीय है। डॉ कौशल का सम्पूर्ण जीवन हमेशा समाज के प्रति समर्पित रहा है। सतनामी समाज की जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उसे उन्होंने पूरी सत्य, कर्तव्यनिष्ठा से पूर्ण किया। इस अगमधाम सतनाम शक्ति केंद्र की स्थापना में उनका अभिन्न योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान सर्वसमाज के लोगों ने अपनी-अपनी मांगे रखीं, जिस पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने परीक्षण उपरांत पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर श्रीमती कुंती बारले, श्रीमती प्रीति गहने, श्रीमती मीना सोनवानी, श्रीमती ईश्वरी बांधे, सुश्री पल्लवी कोसले, सुश्री सावित्री गहने, श्रीमती द्रोपति खूंटे, सर्व श्री बेदराम मनहरे, भागी गहने, मनीष बंजारे, रामकुमार घृतलहरे, तिजू गहने और अश्वनी चेलक सहित राजमहंत, साटीदार सहित सतनामी समाज और सर्वसमाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Railway Breaking : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट, छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान की मौत, अब तक 12 किसान गंवा चुके हैं जान
बिजली कटौती के दौरान पानी सप्लाई का निरीक्षण करने तड़के सुबह वार्ड क्षेत्रों में पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वें
Good news : प्रयागराज महाकुंभ की यात्रा कराएंगे विधायक रिकेश सेन, देंगे एक तरफ की यात्रा का खर्च
जशपुर में माटी के वीर पदयात्रा की शुरूआत, पुष्पवर्षा से जगह-जगह किया गया स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने लोइंग निवासी बहादुर सिदार के घर षडरस सब्जी के साथ लिया भोजन का स्वाद
Next Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes समंदर में अनंत चुनौतियों का जवाब है भारत का विक्रांत, पीएम मोदी ने देश को सौंपा स्वदेशी महाबली युद्धपोत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?