ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साप्ताहिक बाजार के दिन मार्ग जाम कर व्यापार करने वाले ठेले व गुमटी वालों को आयुक्त ने दी चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

साप्ताहिक बाजार के दिन मार्ग जाम कर व्यापार करने वाले ठेले व गुमटी वालों को आयुक्त ने दी चेतावनी

By @dmin
Published: August 31, 2021
Share
साप्ताहिक बाजार के दिन मार्ग जाम कर व्यापार करने वाले ठेले व गुमटी वालों को आयुक्त ने दी चेतावनी
साप्ताहिक बाजार के दिन मार्ग जाम कर व्यापार करने वाले ठेले व गुमटी वालों को आयुक्त ने दी चेतावनी
SHARE

रिसाली। रूआबांधा साप्ताहिक बाजार के दिन होने वाले जाम से निपटने रिसाली निगम प्लानिंग कर रहा है। शनिवार को निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक रूआबांधा समेत आस पास के क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य मार्ग के किनारे फल ठेला व नास्ता गुमटी लगाने वालों को चेतावनी दी। भ्रमण के दौरान निगम अधिकारियों ने प्रतिबंधित पॉलीथीन को जब्त किया।

निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने स्पष्ट कहा कि व्यापार बाधित करना नहीं बल्कि व्यवस्थित करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने दुर्ग-उतई मार्ग पर रूआबांधा क्षेत्र में शनिवार को लगने वाले जाम को देख सड़क किनारे ठेला-पसरा लगाने वालों से बात की। आयुक्त ने सख्त शब्दों में कहा कि अगर वे जुर्माना से बचना चाहते है तो वे सड़क किनारे व्यापार न करे। अन्यथा निगम एक्ट के तहत कर्मचारी सड़क बाधा करने के तहत जुर्माना वसूल करेंगे। इस दौरान आयुक्त के साथ नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गंदगी देख ली क्लास
रूआबांधा साप्ताहिक बाजार देखने के बाद आयुक्त छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी व काली मंदिर के निकट लगने वाले बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान आयुक्त ने गंदगी देख अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में रोज का रोज कचरा उठाए। अन्यथा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रात्रिकालीन सफाई का लिया जायजा
साप्ताहिक बाजार देखने के बाद आयुक्त रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त ने बीएसपी मार्केट रिसाली समेत आजाद मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने अपनी मौजूदगी में कचरा उठवाया।

बीएसपी के साथ होगी चर्चा
आयुक्त ने इस दौरान टाउनशिप क्षेत्र की जानकारी भी ली। उन्होंने बीएसपी के जमीन पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार और टाउनशिप की सफाई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करने बीएसपी के अधिकारियों के साथ बैठक करने निर्देश दिए।

20वीं राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
मरवाही चुनाव में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू बहा रहे पसीना…. कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए डोर-टू-डोर कर रहे प्रचार
एग्रीकल्चर कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड, सेमेस्टर एग्जाम में हुई थी फेल, किराए के कमरे में फंदे से लटके मिली लाश
पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, गांव में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
जल सुरक्षा के प्रति जागरूकता की मिसाल बने बीजापुर के बामनपुर, गुंजेपरती और नंबी गांव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The MLA wrote a letter to the Collector: This thing about the salary of contract workers being quarantined विधायक देवेन्द्र यादव की पहल, हुडको में 3 करोड़ की लागत से बनेगा मांगलकि भवन
Next Article तालिबानी सजा: हेलीकॉप्टर से लटकाकर दी दर्दनाक मौत, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई, जानिए सबकुछ तालिबान का तांडव: अमेरिकी सैनिकों के जाते ही अपनी क्रुरता दिखा रहा तालिबान, शव को लटकाकर उड़ाया अमेरिका का चौपर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?