ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साधू-संतों के लिए महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास ने कही यह बात, बोले-बाहरी तत्व कर रहे सनातन धर्म को बदनाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

साधू-संतों के लिए महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास ने कही यह बात, बोले-बाहरी तत्व कर रहे सनातन धर्म को बदनाम

By Om Prakash Verma
Published: October 15, 2022
Share
साधू-संतों के लिए महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास ने कही यह बात, बोले-बाहरी तत्व कर रहे सनातन धर्म को बदनाम
साधू-संतों के लिए महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास ने कही यह बात, बोले-बाहरी तत्व कर रहे सनातन धर्म को बदनाम
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अब साधु-संतों की पहचान के लिए उनके आईडी कार्ड बनाए जाएंगे। जिससे कोई शरारती तत्व संतों के वेश में गलत काम न कर सके। इसकी जिम्मेदारी अखिल भारतीय संत समिति ने ली है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा जरूरी है। कुछ बाहरी तत्व छत्तीसगढ़ में आकर सनातन धर्म को बदनाम कर रहे हैं। इस तरह के मामले में जांच जरूरी है। लक्ष्मण दास अखिल भारतीय संत समिति की कार्यसमिति बैठक में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे।

धर्म के नाम पर जागरूकता जरूरी
छत्तीसगढ़ भवन के पास सामुदायिक भवन में हुई बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण दास ने पत्रकारों से कहा कि साधु-संतों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। समाज में धर्म के आधार पर प्रचार हो, इसके लिए सनातन धर्म प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है, धर्म सत्ता की बजाय समाज में धर्म आचरण से ही बुराई दूर होगी। देश में धर्म आचरण स्थापित हो। साथ ही धर्म के नाम पर जागरूकता जरूरी है। इसके लिए समिति की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।

हो सकेगी बाहरी तत्वों की पहचान
वही महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास ने कहा की बैठक में विचार-विमर्श किया गया है। छत्तीसगढ़ मे साधु-संतों की पहचान के लिए आईडी कार्ड बनाया जाएगा। इससे बाहर से आए तत्वों की पहचान की जा सकेगी। मीडिया से बात करने के दौरान अचार्य राकेश उपाध्याय, महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास, निर्देशक राधेश्याम, सचिव त्रिवेणी दास, संगठन मंत्री परमात्मा त्यागी, रामदास पवन कुमार दुबे सहित अन्य साधु-संत मौजूद थे।

साधु-संतों को होना चाहिए राजनीति से दूर
कार्यसमिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के संतों के बीच विचार-विमर्श हुआ। बैठक में समाज के उत्थान के लिए योजना बनाई गई। उसके बाद संत रतनपुर से बिलासपुर पहुंचे थे। लक्ष्मण दास ने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म को बदनाम करने वाले देशद्रोही हैं। ऐसे लोग कभी संत नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता, आर्थिक समानता लाने का प्रयास है। यह भी कहा कि साधु-संत को राजनीति से दूर होना चाहिए। हर व्यक्ति में धर्म, आस्था है। उन्होंने कहा कि संत समिति धर्म स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

ट्रेलर चालक से मारपीट कर डीजल लूटी, एक सप्ताह बाद पकड़ाए बदमाश, 92 लीटर डीजल जब्त
दुर्ग के इस जगह बिखरेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ग्रेनेड हमला…. पुलिस के वाहन को दहशतगर्दों ने बनाया निशाना
जनता कांग्रेस पार्षद प्रकाश जोशी और कार्यकर्ताओं ने विधायक व महापौर के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश, सीएम बघेल से भी की मुलाकात
नोटबंदी पर सुप्रीम फैसला : SC ने कहा- नोटबंदी सही है, सभी 58 याचिकाएं खारीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क पार कर रहे भेड़-बकरियों को तेज रफ्तार बस ने कुचला, चिल्लाता रहा चरवाहा और भाग निकला चालक
Next Article 2.5 करोड़ खर्च कर बदला जा रहा आत्मानंद स्कूलों का स्वरूप… सर्वसुविधायुक्त भवनों में मिलेगी उत्कृष्ट शिक्षा: अरूण वोरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?