ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सहकारी समितियों में उर्वरक एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध… किसान खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव करें : कलेक्टर सिन्हा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

सहकारी समितियों में उर्वरक एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध… किसान खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव करें : कलेक्टर सिन्हा

By @dmin
Published: May 17, 2022
Share
SHARE

राजनांदगांव । जिले में सहकारी समितियों में उर्वरक एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किसानों से खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव करने की अपील की है। जिससे वर्षा पूर्व किसानों के पास खाद एवं बीज उपलब्ध हो सकें। इस वर्ष विभाग को जिले में खरीफ 2022 हेतु 53080 क्विंटल बीज सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से वितरण हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है। गत वर्ष जिले में 22429 क्विंटल बीज का वितरण सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से किया गया था। जिसको ध्यान में रखते हुए अभी तक 11127 क्विंटल बीज जिले के समितियों में भंडारण किया जा चुका है। साथ ही बीज निगम में वर्तमान में 14735 क्विंटल बीज भंडारण हेतु शेष है। जिसमें धान बीज 11127 क्विंटल सोयाबीन 2000 क्विंटल एवं अरहर बीज का 440 क्विंटल बीज निगम में उपलब्ध है।

इसी प्रकार जिले में खरीफ 2022 हेतु 65000 मिट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके विरूद्ध अभी तक 23741 मिट्रिक टन उर्वरक जिले के समितियों में एवं 7594 मिट्रिक टन उर्वरक डबल लॉक सेंटर में उपलब्ध है। जिनमें से यूरिया का 17014 मिट्रिक टन, डीएपी 2115 मिट्रिक टन, एसएसपी 3800 मिट्रिक टन, पोटाश 810 मिट्रिक टन भंडारण विभिन्न समितियों में कृषकों के उठाव के लिए किया भंडारित किया जा चुका है। उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे ने बताया कि शासन द्वारा इस वर्ष खाद के मूल्य दर निर्धारित की गई है। जिनमें यूरिया प्रति बोरी 266.50 रूपए, डीएपी प्रति बोरी 1350 रूपए , एनपीके (12:32:16) प्रति बोरी 1470 रूपए, पोटाश प्रति बोरी 1700 रूपए, एसएसपी पावडर प्रति बोरी 375 रूपए, एसएसपी दानेदार प्रति बोरी 406 रूपए एवं जिंकेटेड प्रति बोरी 391 रूपए है।

इस वर्ष खरीफ फसलों के लिए डीएपी के स्थान पर अन्य उर्वरकों की फसलवार अनुशंसा भी कृषकों के सहूलियत के लिए जारी किया गया है। जिसके अनुसार धान एवं मक्का फसल के लिए अनुशंसित पोषक तत्व एनपीके -40:24:16 (नाईट्रोजन 40, फास्फोरस 24, पोटाश 16) किलोग्राम प्रति एकड़ मात्रा आपूर्ति के लिए उर्वरक एवं मात्रा का उपयोग किया जा सकता है। यूरिया – एक बोरी (50 किलोग्राम), एनपीके (20:20:0:13), दो बोरी (100 किलोग्राम) एवं पोटाश (27 किलोग्राम) अथवा यूरिया (65 किलोग्राम) एवं एनपीके (12:32:16), दो बोरी (100 किलोग्राम) एवं सिंगल सुपर फास्फेट (50 किलोग्राम) अथवा यूरिया दो बोरी (100 किलोग्राम), सिंगल सुपर फास्फेट – तीन बोरी (150 किलोग्राम) एवं पोटाश – 27 किलोग्राम का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट कम से कम 1 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग जरूर करें।

खरीफ दलहनी फसलों के लिए अनुशंसित पोषक तत्व एनपीके 8:20:8 (नाईट्रोजन 8, फास्फोरस 20, पोटाश 8) किलोग्राम प्रति एकड़ मात्रा की आपूर्ति के लिए उर्वरक एवं मात्रा का उपयोग किया जा सकता है। यूरिया – 18 किलोग्राम, पोटाश 14 किलोग्राम एवं सिंगल सुपर फास्फेट ढाई बोरी (125 किलोग्राम) अथवा यूरिया 5 किलोग्राम, एनपीके (12:32:16) – 1 बोरी (50 किलोग्राम) पोटाश – 14 किलोग्राम, सिंगल सुपर फास्फेट 25 किलोग्राम साथ ही वर्मी कम्पोस्ट कम से कम 1 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें।

निर्माणाधीन सड़कों को तेजी से पूर्ण करायें, एक सप्ताह में होगी फिर से समीक्षा: भूपेश बघेल
इलेक्ट्रिक मसल्स स्टिमुलेशन: ये है इस वर्कआउट की महत्वपूर्ण बातें…
मानसून सत्र: लोकसभा में हंगामे पर बोले पीएम मोदी- दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को मंत्री नहीं देखना चाहता विपक्ष
महावीर जयंती पर स्वामी जी के जन्म कल्याणक पर निकली शोभायात्रा
पूर्व प्रमुख सचिव और उनकी पत्नी को हाईकोर्ट से मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज प्राथमिकी निरस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तालाब में नहाने गई दो मासूम बहनें डूबी, दूसरे दिन मिले शव, परिवार में कोहराम नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next Article पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को राहत, हाईकोर्ट ने रद्द किया इनकम टैक्स से जुड़ा मामला कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई का छापा, बोले- नंबर भी याद नहीं कितनी बार पड़ी रेड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?