ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सलाह: एनसीपी नेता शरद पवार का पीएम मोदी को पत्र, कहा- सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में और सुधार की जरूरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सलाह: एनसीपी नेता शरद पवार का पीएम मोदी को पत्र, कहा- सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में और सुधार की जरूरत

By @dmin
Published: July 17, 2021
Share
सुशांत राजपूत की मौत को तूल दिए जाने पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- यह बड़ा मुद्दा नहीं
सुशांत राजपूत की मौत को तूल दिए जाने पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- यह बड़ा मुद्दा नहीं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सहकारी बैंक में वर्तमान में हो रही समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में कुछ विसंगतियों और कानूनी अक्षमता पर ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही उन्होंने 97 वें संवैधानिक संशोधन के बारे में भी चर्चा की। 

उन्होंने लिखा कि सहकारी बैंकिंग क्षेत्र राज्य का मामला है। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र का कोई भी हस्तक्षेप असंवैधानिक होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा ने सहकारी क्षेत्र के लिए कानून बनाए हैं और केंद्र को राज्य द्वारा तैयार किए गए कानून में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।

पवार ने कहा कि वर्तमान में केंद्र द्वारा संशोधित अधिनियम बोर्ड के गठन और अध्यक्ष के चुनाव, प्रबंध निदेशक की नियुक्ति आदि के संबंध में सहकारी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को खत्म करता है।

NCP chief Sharad Pawar points "certain inconsistencies&the resulting legal inefficacy of normative provisions of the Act that are in conflict most specifically with the 97th Constitutional Amendment," in a letter to the PM on recent development in the co-operative banking sector pic.twitter.com/uC61eL9eI6

— ANI (@ANI) July 17, 2021

बता दें कि इससे पहले भी शरद पवार ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए सहकारिता मंत्रालय पर भी बड़ा बयान दिया था। उन्होने कहा था कि केंद्र का नव गठित मंत्रालय बहुराज्यीय सहकारी संस्थानों के बारे में है।  पवार ने कहा था कि एक से ज्यादा राज्यों में, जिसे बहुराज्यीय कहा जाता है, पंजीकृत सहकारी संस्थानों पर एक राज्य नियंत्रण नहीं रख सकता और उस पर केंद्र सरकार का नियंत्रण होता है।

उन्होंने कहा था कि ऐसे बहुराज्यीय सहकारी संस्थानों के बारे में कोई फैसला करना केंद्र सरकार के सहकारिता विभाग के तहत आता है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा कोई नया फैसला नहीं है। जब मैं केंद्र सरकार में था तो यह तब भी था। लेकिन, दुर्भाग्य से मीडिया एक अलग तस्वीर पेश कर रहा है कि केंद्र का सहकारिता मंत्रालय महाराष्ट्र में सहकारी आंदोलन पर कब्जा जमा सकता है या उसे खत्म कर सकता है।

केंद्र सरकार ने हाल में नया सहकारिता मंत्रालय बनाया है, जो पूर्व में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में एक छोटा विभाग था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस नए मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समान नागरिक संहिता से जुड़े एक सवाल पर पवार ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इस पर कोई फैसला नहीं ले लेती, मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हमें इस पर केंद्र सरकार के रुख का इंतजार है। एक बार जब वे इसे पास कर देंगे, तभी हम इस पर कुछ कह सकते हैं।

पाटन के युवाओं के संपूर्ण विकास का हब होगा मल्टी स्पोट्र्स कांप्लेक्स… निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर भुरे ने अधिकारियों को दिये तेजी से कार्य करने के निर्देश
बिना मास्क घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती…. समझाइश के साथ मास्क भी पहनाया
निकाय उपचुनाव : दुर्ग निगम के वार्ड से कांग्रेस और अहिवारा पालिका के वार्ड से भाजपा की जीत
अचानकमार टाइगर रिजर्व के बाहरी इलाके के जंगल में मिला बाघ के शावक का शव
छात्रा की हत्या के बाद परिजनों का चक्का जाम, की एनकाउंटर की मांग, नहीं कर सकते 15 साल तक इंतजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Organizational expansion continues on war footing in Shri Ram Janmotsav Samiti, Bhilai श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई में संगठनात्मक विस्तार युद्धस्तर पर जारी… रिसाली एवं भिलाई 3 चरोदा प्रखण्ड के युवा विंग की कार्यकारिणी घोषित
Next Article Reward for better performance.... BSP's pinnacle selected in Indian Senior Volleyball Team बेहतर प्रदर्शन का मिला ईनाम…. इंडियन सीनियर वालीबॉल टीम में चुने गए बीएसपी के शिखर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?