ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्विस रोड में खड़ी ट्रक का खोल दिया दरवाजा, ड्राइवर की एक गलती से पीछे आ रहे मोपेड सवार की मौत, एक युवक घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

सर्विस रोड में खड़ी ट्रक का खोल दिया दरवाजा, ड्राइवर की एक गलती से पीछे आ रहे मोपेड सवार की मौत, एक युवक घायल

By @dmin
Published: November 9, 2022
Share
सर्विस रोड में खड़ी ट्रक का खोल दिया दरवाजा, ड्राइवर की एक गलती से पीछे आ रहे मोपेड सवार की मौत, एक युवक घायल
सर्विस रोड में खड़ी ट्रक का खोल दिया दरवाजा, ड्राइवर की एक गलती से पीछे आ रहे मोपेड सवार की मौत, एक युवक घायल
SHARE

राजनांदगांव. राजनांदगांव शहर में मालवाहक चालक की गलती से एक मोपेड सवार की मौत हो गई। वहीं एक युवक इस दुर्घटना में घायल हो गया है। दरअसल शहर के जय मोटर्स के पास सर्विस रोड में खड़े मालवाहक के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया जिससे पीछे से जा रहे मोपेड सवार चपेट में आकर नीचे गिर गया। घटना में मोपेड सवारों को गंभीर चोटें आने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर है। पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी मालवाहक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

सर्विस रोड में खड़ा किया मालवाहक
पुलिस ने बताया कि गौरी नगर निवासी लोकेश यादव पिता धनेश उम्र 20 साल अपने दोस्त उदय विश्वकर्मा पिता गंगाधर उम्र 17 साल निवासी गौरी नगर के साथ मोपेड में सवार होकर सर्विस रोड से रामदरबार की ओर जा रहे थे। इस दौरान जय मोटर्स के पास मालवाहक क्रमांक सीजी 08जेड 8979 के चालक द्वारा बिना कोई संकेत के सर्विस रोड पर लापरवाही पूर्वक वाहन खड़ी कर रखा था। चालक द्वारा मालवाहक के दरवाजे को लापरवाही पूर्वक से खोल दिया। दरवाजा के चपेट में आने से मोपेड सवार दोनों युवक नीचे गिर गए और दोनों को गंभीर चोटें आई थी। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान लोकेश यादव की मौत हो गई। वहीं उदय विश्वकर्मा का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी मालवाहक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

बायो-सीएनजी संयंत्रों के लिए छत्तीसगढ़ में रियायती दरों में पर मिलेगी जमीन, सरकार ने कलेक्टरों को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ की बेटी ने आफ्रीका की चोटी पर फहराया तिरंगा, सीएम साय बोले शाबास बेटी
मौत के बाद जिंदा हुई अभिनेत्री पूनम पाण्डेय, इंस्टा पर पोस्ट कर कहा “मैं जिंदा हूं”…. अभिनेत्री पर एफआईआर की मांग
मुख्यमंत्री 23 जनवरी को कृषि महाविद्यालय रायपुर में बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का करेंगे शुभारंभ…. पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक का भी करेंगे लोकार्पण
जशपुर में पुलिस ने जंगल के रास्ते मवेशियों ले जाते तस्कर को पकड़ा, 10 गायों को छुड़ाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वन्य प्राणियों की सुरक्षा अहम, उनके रहवास के लिए वनक्षेत्रों का हो रहा विकास वन्य प्राणियों की सुरक्षा अहम, उनके रहवास के लिए वनक्षेत्रों का हो रहा विकास
Next Article Big News: डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ Big News: डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?