ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्दी की इन 5 मौसमी सब्जियों से बनाया जा सकता है हलवा, आसान है रेसिपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सर्दी की इन 5 मौसमी सब्जियों से बनाया जा सकता है हलवा, आसान है रेसिपी

By Sonu Sahu
Published: December 1, 2022
Share
SHARE

ताजी और हरी-भरी सब्जियों के बगैर सर्दियों का मौसम अधूरा है। इस मौसम में आने वाली सब्जियों में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं। अभी तक आपने सर्दियों की इन सब्जियों को सब्जी के तौर पर ही खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी इनसे हलवा बनाकर खाया है। चलिए आज हम आपको सर्दी की पांच मौसमी सब्जियों से हलवा बनाने की रेसिपी बताते हैं।

Contents
  • चुकंदर का हलवा
  • लौकी का हलवा
  • गाजर का हलवा
  • मटर का हलवा
  • आलू का हलवा

चुकंदर का हलवा

चुकंदर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को छीलकर उसे कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में घी गरम करके उसमें बादाम और काजू भून लें। इसके बाद कद्दूकस किए हुए चुकंदर को भी घी में भूनें और फिर दूध डालकर अच्छे से नरम होने तक पका लें। अब चीनी और खोया डालकर और पकाएं। थोड़ी देर बाद ऊपर से इलायची पाउडर और घी डालें और पांच मिनट तक पकने दें। अंत में मेवा डालकर इसे गरमागरम परोसें।

लौकी का हलवा

सर्दियों के मौसम में लौकी का हलवा जरूर खाना चाहिए। यह बेहद स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है। सबसे पहले कढ़ाई में घी गरम करें और इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर पांच मिनट तक भूनें। अब दूध और चीनी डालें और लौकी को नरम होने तक पका लें। ऊपर से कद्दूकस किया हुआ खोया डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे बीच-बीच में चलाते रहें। पकने के बाद इसे फ्रिज में ठंडा होने के बाद परोसें।

गाजर का हलवा

सर्दी की सबसे लोकप्रिय सब्जियों में शामिल गाजर का हलवा सबको पसंद होता है। इसे बनाने के लिए गाजर को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में घी गरम कर लें और इसमें गाजर डालकर 10 मिनट तक पकाएं। अब इसमें चीनी डालें और दो मिनट तक अच्छी तरह से मिलाते हुए पका लें। इसके बाद मेवा और इलायची पाउडर डालें और दोबारा मिलाकर थोड़ी देर तक पकने दें। अंत में बादाम से गार्निश करके इसे गरमागरम परोसें।

मटर का हलवा

इसे बनाने के लिए हरे मटर को भाप में पकाने के बाद इसका दरदरा पेस्ट बना लें। अब घी में बादाम और काजू भूनें और फिर इसमें हरे मटर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पका लें। इसके बाद इसमें चीनी, खोया और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें। अच्छे से पक जाने के बाद इसे मावे से गार्निश करके गरमागरस परोसें। हरे मटर से बना यह हलवा बहुत ही पौष्टिक होता है।

आलू का हलवा

उत्तर प्रदेश में आलू का हलवा काफी लोकप्रिय है और यह अक्सर नवरात्रि के दौरान बनाया जाता है। सबसे पहले आलू को उबालकर मैश कर लें। अब पैन में घी गरम करके मैश किए हुए आलू को भून लें। इसमें दूध, चीनी और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिलाएं और बीच-बीच में इस मिश्रण को चलाते हुए 10 मिनट तक पका लें। ऊपर से इलायची पाउडर डालकर पांच मिनट तक और पकाएं। अब बादाम और काजू से गार्निज करके गरमागरम परोसें।

छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड शिक्षकों की बहाली, सीएम साय से मिले शिक्षक,गजमाला पहनाकर जताया आभार
यूपी सरकार का फैसला: हर जिले में 12 साल तक के बच्चों के पैरंट्स को प्राथमिकता… टीकाकरण के लिए बनेंगे स्पेशल बूथ
NCC Annual Training Camp: आपदा प्रबंधन के साथ-साथ हेल्थ व हाइजीन के बारे में 600 कैडेट ने लिया प्रशिक्षण
चुनाव की तैयारी: नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में सेना के हेलीकॉप्टर से भेजे जाएंगे मतदान कर्मी
सीएम साय ने देखी आर्टिकल 370, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई मूवी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जांबाज वॉर हीरो सैम बहादुर बन पर्दे पर छाने को तैयार हैं विक्की कौशल
Next Article कृष्णा फल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?