ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार में बदले चेहरे, अब संगठन के कसे जाएंगे पेच, संसदीय बोर्ड में खाली 5 पद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सरकार में बदले चेहरे, अब संगठन के कसे जाएंगे पेच, संसदीय बोर्ड में खाली 5 पद

By @dmin
Published: July 9, 2021
Share
सरकार में बदले चेहरे, अब संगठन के कसे जाएंगे पेच, संसदीय बोर्ड में खाली 5 पद
सरकार में बदले चेहरे, अब संगठन के कसे जाएंगे पेच, संसदीय बोर्ड में खाली 5 पद
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बहुप्रतिक्षित मोदी कैबिनेट में विस्तार और फेरबदल के बाद अब संगठन में पेच कसने की बारी है। मोदी कैबिनेट से जिन मंत्रियों की छुट्टी हुई है, उन्हें अब संगठन के काम में लगाया जाएगा। आने वाले दिनों में मोदी कैबिनेट से हटाए गए नेताओं को संगठन में महासचिव पद से लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी जा सकती है, क्योंकि अभी भाजपा के संसदीय बोर्ड में 5 पद खाली हैं। सूत्रों ने कहा कि पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई भाजपा संसदीय बोर्ड में पांच रिक्तियां हैं। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन और एम वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने और थावर चंद गहलोत के कर्नाटक के राज्यपाल बनने की वजह से ये पद खाली हुई हैं। माना जा रहा है कि इस संसदीय पैनल में किसी दलित नेता को भी जगह दी जा सकती है।

बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव कैबिनेट मंत्री बन गए हैं और उनके पास श्रम और पर्यावरण विभाग हैं। माना जा रहा है कि हटाए गए पांच कैबिनेट मंत्रियों में से एक को इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है। कैबिनेट से हटाए गए रविशंकर प्रसाद नितिन गडकरी की अध्यक्षता में महासचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा, भूपेंद्र यादव गुजरात और बिहार के प्रभारी महासचिव भी थे। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। दोनों राज्यों के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होने की वजह से इन जिम्मेदारियों को भी किसी महासचिवों में से एक को सौंपा जाएगा।

मोदी कैबिनेट से हटे प्रकाश जावड़ेकर, सदानंद गौड़ा, हर्षवर्धन और रमेश पोखरियाल निशंक को भी भाजपा संगठन में काम दिया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि मंत्री बनने से पहले हर्षवर्धन मुख्य रूप से भाजपा की दिल्ली इकाई में सक्रिय रहे हैं और फिर से उन्हें यहीं भेजा जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि यूपी में भाजपा के प्रमुख कुर्मी चेहरे के रूप में संतोष गंगवार को राजभवन में भेजा जा सकता है।

वहीं, थावर चंद गहलोत की जगह वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय मंत्रालय मिला है। थावरचंद गहलोत के कर्नाटक राजभवन जाने से राज्यसभा में सदन के नेता का पद भी खाली हो गया है। सूत्रों की मानें तो धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी को यह पद मिलने की संभावना है। कुछ अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जहां 2022 में चुनाव होंगे, उन्हें भी आने वाले दिनों में आवंटित किया जाना है। ऐसे में कुछ नए मंत्री को भी चुनावी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी परिषद के फेरबदल व विस्तार में एक दर्जन मंत्रियों को सरकार से हटा दिया गया है। इनमें थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया जा चुका है। सरकार से हटने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में रविशंकर प्रसाद, डॉ हर्षवर्धन , प्रकाश जावड़ेकर, संतोष गंगवार, रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा, बाबुल सुप्रियो, देबश्री चौधरी, संजय धोत्रे, रतनलाल कटारिया और प्रतापचंद सारंगी शामिल हैं।

बड़ा हादसा: ट्रक व टैंकर में टक्कर के बाद आग लगी, नौ लोग जिंदा जले
Election Breaking : भाजपा ने उपचुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची, भानुप्रतापपुर से ब्रम्हानंद नेताम को टिकट
असम में बोले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा की सरकार ही रोक सकती है घुसपैठ
8 दिन में 19938 घरों का सर्वे…. कर्मचारियों के साथ आयुक्त भी पहुंचे घरों तक
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 6535 नए मामले, 146 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ममता बनर्जी का रेलवे पर निशाना, कहा- बिना जानकारी मुंंबई से भेज दीं 36 ट्रेन बंगाल में ममता को टेंशन देती रहेगी बीजेपी, 4 मंत्री बनाकर साधा यह बड़ा गणित
Next Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक यह कैसी हैवानियत: मां की हत्या कर किए कई टुकड़े और दिल की बना ली चटनी, मिली मौत की सजा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?