ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार का बड़ा फैसला: दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, कस्टम ड्यूटी को किया फ्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

सरकार का बड़ा फैसला: दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, कस्टम ड्यूटी को किया फ्री

By Om Prakash Verma
Published: March 30, 2023
Share
सरकार का बड़ा फैसला: दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, कस्टम ड्यूटी को किया फ्री
सरकार का बड़ा फैसला: दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, कस्टम ड्यूटी को किया फ्री
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दुर्लभ और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई। आमतौर पर दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली दवाइयां काफी महंगी होती है। इस संबंध में बड़ा फैसला करते हुए सरकार ने नेशनल पॉलिसी फार रेयर डिजीज 2021 के तहत लिस्टेड दुर्लभ बीमारियों के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली दवाइयों की कस्टम ड्यूटी को फ्री कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करके इसकी सूचना दी है।

The Central Government has given full exemption from basic customs duty on all drugs and Food for Special Medical Purposes imported for personal use for the treatment of all Rare Diseases listed under the National Policy for Rare Diseases 2021 through a general exemption… pic.twitter.com/RJSkm9IZZl

— ANI (@ANI) March 30, 2023

इस छूट का लाभ व्यक्तिगत आयातक भी उठा सकेंगे, उन्हें इसके लिए केंद्र या राज्य स्वास्थ्य सेवा निदेशक या जिले के जिला चिकित्सा अधिकारी/सिविल सर्जन से एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस फैसले से उन लोगों को काफी राहत मिलने का उम्मीद है जो मंहगी दवाइयों और इलाज के उपकरणों के चलते दुर्लभ बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी या ड्यूकेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी दुलर्भ बीमारियों के उपचार के लिए निर्दिष्ट दवाओं को छूट पहले ही प्रदान की हुई है। वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना में बताया, सरकार को अन्य दुर्लभ बीमारियों के उपचार में प्रयोग में लाई जाने वाली दवाओं और उपचार के लिए आवश्यक विशेष खाद्य पदार्थों के लिए सीमा शुल्क में राहत की मांग वाले कई पत्र प्राप्त हुए। इनमें से कई बीमारियों की दवाइयां काफी महंगी होती हैं और इन्हें आयात करने की आवश्यकता है। यह फैसला ऐसे रोगियों के उपचार के लिए खर्च होने वाली मोटी रकम को कम करने में सहायक होगी।

एक अनुमान के अनुसा 10 किलो वजन वाले बच्चे को अगर कोई दुर्लभ बीमारी है तो इसके इलाज की वार्षिक लागत 10 लाख से 1 करोड़ से अधिक हो सकती है। उपचार को आजीवन चलाने की भी जरूरत हो सकती है, जिसके चलते दवा की लागत बहुत अधिक हो जाती है। उम्र और वजन के साथ डोज और इसी के पैरलल दवाइयों का खर्च भी बढ़ता रहता है। इनके कस्टम ड्यूटी फ्री होने से दवाइयों के दाम में कमी आएगी जिसका सीधा लाभ रोगी के इलाज में खर्च होने वाली राशि को कम करने में मिल सकेगा।

CG Breaking : जली कार में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
आयुक्त ने किया साइकिल से प्रगति नगर का भ्रमण… नाली पर स्लेब देख तोडऩे दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ की बेटी ने आफ्रीका की चोटी पर फहराया तिरंगा, सीएम साय बोले शाबास बेटी
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये मितानीने घर-घर दे रही हैं दस्तक…. लक्षण वाले व्यक्तियों की जुटा रही है जानकारी
राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में रुंगटा पब्लिक स्कूल की काशवी और गुणवंत ने जीते स्वर्ण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Crime : 8 माह तक किराए में चलाया जेसीबी माउंटेन, किराए के नाम पर थमा दिया फर्जी चेक… केस दर्ज
Next Article चेंबर के कार्यकाल का दो वर्ष पूरा, प्रदेश पदाधिकारियों ने दी बधाई, उत्कृष्ठ सेवा के लिए सम्मान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?