ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकारी दफ्तर में पिस्टल दिखाती नजर आईं टीएमसी नेता, फोटो वायरल के बाद बवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सरकारी दफ्तर में पिस्टल दिखाती नजर आईं टीएमसी नेता, फोटो वायरल के बाद बवाल

By @dmin
Published: December 7, 2021
Share
सरकारी दफ्तर में पिस्टल दिखाती नजर आईं टीएमसी नेता, फोटो वायरल के बाद बवाल
सरकारी दफ्तर में पिस्टल दिखाती नजर आईं टीएमसी नेता, फोटो वायरल के बाद बवाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक सरकारी कार्यालय में एक टीएमसी नेती की बंदूक के साथ पोज देते हुए एक कथित तस्वीर वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बंदूक के साथ टीएमसी नेता की फोटो को लेकर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसे कानून-व्यवस्था की विफलता और टीएमसी की संस्कृति करार दिया है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एस फोटो को श्रीकंचनपथ डॉटकॉम पुष्टि नहीं करता है। बंदूक के साथ तस्वीर वायरल हुई है वो टीएमसी की महिला मंडल की वरिष्ठ नेता और ओल्ड मालदा पंचायत समिति अध्यक्ष मृणालिनी मंडल मैती की बताई जा रही है। मैती कथित फोटो में एक कुर्सी पर बैठी हैं और उनके हाथ में एक बंदूक दिख रहा है। मैती की पिस्टल वाली यह तस्वीर बीडीओ कार्यालय के अंदर की बताई जा रही है।

मैती की बंदूक के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद राजनीति भी गर्म हो गई। बीजेपी ने इस मामले की जांच की मांग की है। वहीं, इस घटना की निंदा करते हुए, टीएमसी के मालदा जिले के महासचिव कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह नेता की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह एक असली बंदूक है।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की ओर से इसकी जांच होनी चाहिए कि यह खिलौना है या फिर असली बंदूक है। हालांकि, मेरा अनुभव कहता है कि यह एक असली हथियार है। इससे नेता की छवि खराब हो रही है। चौधरी ने कहा कि घटना की जांच की मांग कर रहे हैं। एक दिन पहले ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा और मुर्शिदाबाद में एक प्रशासनिक बैठक में भाग लेने पहुंची थीं।

इस पूरे मामले पर मालदा के एक स्थानीय भाजपा नेता ने कहा कहा कि यह तृणमूल की संस्कृति है। अगर पुलिस जांच की जाती है तो उन्हें पिस्टल के अलावा भी बहुत कुछ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास बंदूके, बम और यहां तक कि एक-47 भी मिल जाएंगी। मुझे यकीन है कि ममता बनर्जी ने भी इस तस्वीर को देखी होंगी, लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं करेंगी।

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, नाले में गिरा चालक, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद
600 रुपए के चोरी के आरोप में बच्चे की पिटाई, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सख्ती… आरोपी गिरफ्तार
उपलब्धि: एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का इंदौर में उद्घाटन, नए वाहनों की होगी टेस्टिंग, देखें वीडियो
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 36वें नेशनल गेम्स में राज्य का गौरव बढ़ाने वाले पदकवीरों को करेंगे सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्र ने भेजे समझौते के पांच प्रस्ताव, संयुक्त किसान मोर्चा ने उठाए कुछ सवाल, कल फिर मंथन केंद्र ने भेजे समझौते के पांच प्रस्ताव, संयुक्त किसान मोर्चा ने उठाए कुछ सवाल, कल फिर मंथन
Next Article राजस्थान में 13 मई से कांग्रेस का चिंतन शिविर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे शामिल बेरोजगार इंजीनियरों की अनिवार्यता से निर्माण कार्यों में आई गुणवत्ता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?