ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज के विकास के लिए सामाजिक समरसता जरूरी – ताम्रध्वज साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

समाज के विकास के लिए सामाजिक समरसता जरूरी – ताम्रध्वज साहू

By @dmin
Published: May 12, 2022
Share
SHARE

समाज द्वारा निर्मित भक्त माता कर्मा मंदिर का किया लोकार्पण
मुंगेली। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू मुंगेली विकासखंड के ग्राम नवागांव टेमरी में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम नवागांव टेमरी में समाज के द्वारा निर्मित भक्त माता कर्मा मंदिर का लोकार्पण किया और भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में विवाह के बंधन में बंधे नव दंपत्तियों को भी आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में समाज के लोगों द्वारा गृह मंत्री श्री साहू का पुष्प हार से स्वागत किया गया।

गृहमंत्री श्री साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए सामाजिक समरसता जरूरी है। सभी के समन्वित प्रयास से ही समाज का विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें भक्त माता कर्मा के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर एक सुंदर समाज का निर्माण करना है। जहां एकता और भाईचारा की भावना हो। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए न केवल एकता और संगठन जरूरी है, बल्कि अच्छे विचारधारा का भी समावेश होना चाहिए, जिससे समाज उन्नति कर सके। गृहमंत्री श्री साहू ने विकास के लिए न केवल अपने समाज बल्कि अन्य सभी समाज को भी लेकर आगे बढऩे की बात कही। उन्होंने देश की रक्षा करने वाले समाज के भूतपूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू,, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री हेमेंद्र गोस्वामी ने भी संबोधित किया।

स्वागत भाषण जिला साहू संघ के अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने दिया। कार्यक्रम के समापन में गृहमंत्री श्री साहू को समाज के लोगों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू, श्रीमती शीलू साहू, श्रीमती भारती लोकराम साहू, श्रीमती अंबालिका साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक सागर सिंह बैस, राकेश पात्रे, साहू समाज संघ के पदाधिकारीगण, पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह, एसडीएम मुंगेली श्री अमित कुमार, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में सजेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’…. रोमांच, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत उत्सव
भानुप्रतापपुर उपचुनाव : प्रचार खत्म, दोनों दल कर रहे जीत का दावा, आखिरी दिन लगा नेताओं का जमावड़ा
बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति पर बेटी का हर स्थिति में समान अधिकार
सीएम साय बोले- लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जागरूकता के साथ लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी
पीएम मोदी लाइव: गरीब कल्याण योजना का किया विस्तार, अब नवंबर तक मिलेगा लोगों को मुफ्त में चावल, दाल व चना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने एलआईसी आईपीओ पर रोक लगाने से किया इनकार सुप्रीम कोर्ट ने एलआईसी आईपीओ पर रोक लगाने से किया इनकार
Next Article रणजी टीम का कप्तान फरार, धोखाधड़ी कर सरकारी नौकरी हथियाने का आरोप रणजी टीम का कप्तान फरार, धोखाधड़ी कर सरकारी नौकरी हथियाने का आरोप

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?