ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समस्याओं का जायजा लेने साइकिल भ्रमण पर निकले महापौर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

समस्याओं का जायजा लेने साइकिल भ्रमण पर निकले महापौर

By @dmin
Published: May 29, 2022
Share
समस्याओं का जायजा लेने साइकिल भ्रमण पर निकले महापौर
समस्याओं का जायजा लेने साइकिल भ्रमण पर निकले महापौर
SHARE

सुनी समस्या और लिया निगम के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा
पहले दिन चरोदा रेलवे कालोनी के चार वार्डों का किया भ्रमण

भिलाई। साइकिल भ्रमण कार्यक्रम के तहत भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने आज सुबह-सुबह चार वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जन सामान्य से रुबरु होकर समस्याएं सुनी और निगम के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। पहले दिन महापौर कोसरे ने एमआईसी सदस्य और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ साइकिल में चरोदा रेलवे कालोनी के वार्ड 29, 28, 27 व 26 का भ्रमण किया।

महापौर निर्मल कोसरे का साइकिल भ्रमण रविवार को अलसुबह उनके दक्षिण वसुंधरा नगर निवास से निकली। सबसे पहले उन्होंने मानसून पूर्व सफाई के लिए वसुंधरा नगर उद्यान के पास से बहने वाली नाले का निरीक्षण किया। इसके बाद साइकिल से उनका काफिला चरोदा जीआरपी चौकी के पास पहुंचा। महापौर ने जीआरपी चौकी के पीछे खेलकूद में सक्रिय युवाओं से मुलाकात कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। खेल मैदान में क्रिकेट के लिए सीमेंट पिच बनाने की मांग पर महापौर ने रेलवे के अधिकारियों से चर्चा करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद महापौर निर्मल कोसरे वार्ड क्रमांक 29 के राजीव नगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं आने वाले दिनों में निगम के माध्यम से रेलवे कालोनी इलाके में अनुबंध के बाद होने वाले डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को लेकर भावी रुपरेखा तय करने आंकलन किया। वार्ड क्रमांक 28 एवं 27 में उन्होंने निगम के माध्यम से चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इसके साथ ही रेलवे इंस्टीट्यूट में अभ्यास कर रहे फुटबॉल खिलाडिय़ों से चर्चा की। खिलाडिय़ों ने महापौर से फुटबॉल टूर्नामेंट कराने की मांग रखी।

इसके बाद महापौर निर्मल कोसरे वार्ड 26 इंदिरा नगर पहुंचे। यहां पर सियान सदन के पास बने गार्डन में नहर के सीपेज का पानी भरने से मार्निंग वॉक में हो रही दिक्कत की ओर महापौर का ध्यानाकर्षण कराया गया। महापौर ने सिंचाई विभाग से चर्चा कर नहर के किनारे छोटा सा तालाब बनाकर सीपेज के पानी को गार्डन तक आने से रोकने की पहल करने का आश्वासन दिया। इसी दौरान एक महिला ने महापौर को रोककर श्रमिक कार्ड होने के बावजूद बीपीएल राशन कार्ड नहीं बनने की अपनी समस्या बताई। महापौर कोसरे ने आवेदन के आधार पर भौतिक सत्यापन कर महिला के नाम पर राशनकार्ड जारी करने का निर्देश अधिकारियों को दूरभाष पर दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया, एमआईसी मेंबर मोहन साहू, एस वेंकट रमना, एम जॉनी, मनोज डहरिया, पार्षद टेनेन्द्र ठाकरे, डे साहब वर्मा, महामंत्री पप्पू चंद्राकर, मोहम्मद अमीर, शरद कुमार डोरा, एम बाबूराव, युवराज कश्यप, अरमान अहमद, उमेश वर्मा उपस्थित थे।

हर शनिवार व रविवार को साइकिल भ्रमण
महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को वे साइकिल से वार्ड भ्रमण पर निकलेंगे। इसकी शुरुआत आज से हुई है। इस तरह थोड़े थोड़े अंतराल में निगम के पूरे 40 वार्ड की जनता से उन्हें रुबरु मुलाकात का अवसर मिलेगा। आगामी सप्ताह भिलाई-3 के वार्डों में वे जाएंगे। सुबह के वक्त साइकिल भ्रमण से ज्यादा से ज्यादा लोगों से मुलाकात हो सकेगी। जिससे लोगों की विकास को लेकर भावना और उनकी समस्याओं को देखने और सुनने में आसानी होगी। वहीं जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उनका निरीक्षण भी हो सकेगा।

ओम प्रकाश चौटाला को सजा: आय से अधिक संपत्ति मामले में 4 साल की जेल और 50 लाख का जुर्माना…
प्रवासी विधायक कविता देवी ने किया जीत का दावा, महंगाई पर हो गई मौन
सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, अखनूर में साथी का शव लेकर भागे तीन आतंकी
हादसा: हाइवे पर बाइकों की भिड़ंत के बाद पिकअप ने रौंदा, पांच की मौत
Bhilai : 14 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बताया मानसिक बीमार… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेपाल की तारा एयरलाइन का विमान हुआ लापता, 4 भारतीयों सहित 22 लोग सवार नेपाल की तारा एयरलाइन का विमान हुआ लापता, 4 भारतीयों सहित 22 लोग सवार
Next Article भेंट-मुलाकात अभियानः सीएम भूपेश बघेल ने बच्चों संग लिया गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?