ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सभी पात्र लोगों को मिलेगा आवास योजना का लाभ – कृषि मंत्री रविंद्र चौबे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सभी पात्र लोगों को मिलेगा आवास योजना का लाभ – कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

By @dmin
Published: January 17, 2022
Share
सभी पात्र लोगों को मिलेगा आवास योजना का लाभ - कृषि मंत्री रविंद्र चौबे
सभी पात्र लोगों को मिलेगा आवास योजना का लाभ - कृषि मंत्री रविंद्र चौबे
SHARE

मंत्री चौबे द्वारा 192 हितग्राहियों को स्वीकृत आवास का कार्यादेश वितरित
रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने साजा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में 192 हितग्राहियों को स्वीकृत आवास के निर्माण का कार्यादेश प्रदान करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कृषि मंत्री चौबे ने इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद साजा नगर के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार की मंशा लोगों को शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाकर उनके जीवन स्तर में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि आवास योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आवास मंजूर हुए हैं, वे अपने सपनों के अनुरूप घर बनाए। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि अब तक आवास स्वीकृति की सूची में जिनका नाम नहीं आया है, उन्हें निराश होनें की कोई आवश्यकता नहीं है। आगे उनका भी नाम आयेगा, उनका भी पक्का घर जरूर बनेगा। इसकी जवाबदारी हम सभी जन प्रतिनिधियों की है।

मंत्री चौबे ने कहा कि साजा नगर पंचायत के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने साजा क्षेत्र में दो कालेज एवं आईटीआई खुल चुका है। इस इलाके में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की सुविधा के लिए आने वाले समय में और शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी मनोज जायसवाल ने बताया कि साजा नगर पंचायत में इस बार 192 हितग्राहियों के लिए आवास की स्वीकृति मिली है। नगर पंचायत साजा में आवास योजना के तहत अब तक कुल 582 आवासों की स्वीकृति मिल चुकी हैं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश वर्मा, मनोज जायसवाल, संतोष वर्मा, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष ओम वर्मा, एसडीएम धनराज मरकाम, तहसीलदार विनोद बंजारे, सीएमओ आरएल सुधाकर, पार्षदगण, कार्यकर्ता, नगरवासीगण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संवेदनशील शासन की मिसाल: जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय ने मौके पर सुलझाईं समस्याएं
हादसे के बाद प्रशासन की खुली नींद : कलेक्टर ने बंद कराया कुम्हारी फ्लाईओवर का रास्ता… NH के अफसरों को दिए यह निर्देश
दिल्ली पहुंचा कोरिया का स्वाद : देश की राजधानी में कोरिया के ’अमृत मोदक’ और ‘अमृत अचार’ का भारी मांग
सूरदास व जरूरत मंद को जिला युवा कांग्रेस ने किया विभिन्न गांवों में हरी सब्जी का वितरण
पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर सड़क पर फेंका शव … चार दिनों से था लापता… नक्सलियों पर पुलिस का शक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिकायत का असर: पीडब्लूडी ने शुरू किया गार्डन का कार्य, विधायक वोरा ने दिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश शिकायत का असर: पीडब्लूडी ने शुरू किया गार्डन का कार्य, विधायक वोरा ने दिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश
Next Article खाद्य सचिव ने राईस मिलर्स को धान के उठाव और कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश खाद्य सचिव ने राईस मिलर्स को धान के उठाव और कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?