लखनऊ (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अपर्णा यादव के बाद आज अखिलेश यादव के मौसा प्रमोद गुप्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रमोद औरैया के बिधूना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भी हैं। वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा जॉइन कर ली। प्रियंका ही कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं पोस्टर का मुख्य चेहरा थीं। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट लेकर पैसे देने का आरोप लगाया था।

Former SP MLA Pramod Gupta and former Congress leader Priyanka Maurya join BJP, ahead of UP Assembly polls pic.twitter.com/5QVLBYeLGr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 20, 2022
मुलायम को अखिलेश ने जेल में डाला
भाजपा जॉइन करने से पहले प्रमोद गुप्ता ने कहा, अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को जेल में डाल दिया है और पार्टी में उनकी स्थिति बहुत खराब है। समाजवादी पार्टी में अपराधियों और जुआरियों को शामिल किया गया है।
प्रियंका ने कांग्रेस पर लगाए थे रिश्वत मांगने के आरोप
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है।ÓÓ उन्होंने आगे कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।
यादव परिवार से कई नेताओं ने थामा है बीजेपी का दामन
अपर्णा से पहले मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव (अभय राम यादव की बड़ी बेटी और सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन) पहले ही भगवा पार्टी में शामिल हो चुकी हैं। इसके अलावा एक सप्ताह पहले मुलायम के पोते के ससुर और सिरागंज (फिरोजाबाद) के विधायक हरिओम यादव भी भाजपा में शामिल हो गए थे। वह मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के ससुर राम प्रकाश के भाई हैं। इससे पहले पंचायत चुनाव के दौरान मुलायम की भतीजी संध्या यादव ने मैनपुरी के वार्ड 18 से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।




