ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सत्येंद्र प्रकाश बने PIB के नए प्रधान महानिदेशक… आज से संभालेंगे कार्यभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सत्येंद्र प्रकाश बने PIB के नए प्रधान महानिदेशक… आज से संभालेंगे कार्यभार

By @dmin
Published: August 1, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया है। प्रकाश आज से कार्यभार संभालेंगे। 1988 बैच के भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारी एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक प्रकाश, जयदीप भटनागर की जगह पदभार संभालेंगे। भटनागर रविवार को सेवानिवृत्त हो गए।

अपनी नवोन्मेषी कार्य शैली के लिए जाने जाने वाले प्रकाश को कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से चलाई गई मुहिमों के लिए निर्वाचन आयोग ने सम्मानित किया था। तीन दशक के अपने करियर में प्रकाश ने पत्र सूचना कार्यालय में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं।

1986 बैच के IAS अधिकारी भटनागर दूरदर्शन न्यूज में वाणिज्य, बिक्री एवं विपणन विभाग के प्रमुख के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं।उन्होंने प्रसार भारती विशेष संवाददाता पश्चिम एशिया के रूप में भी काम किया और इस दौरान 20 देशों को कवर किया। वह बाद में आकाशवाणी में समाचार सेवा प्रभाग के प्रमुख बने। पीआईबी के पश्चिमी क्षेत्र के महानिदेशक मनीष देसाई, केंद्रीय संचार ब्यूरो में प्रकाश की जगह लेंगे।

1989 बैच के IAS अधिकारी देसाई ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों जैसे विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय, आकाशवाणी समाचार, प्रसार भारती और भारतीय जनसंचार संस्थान में सेवाएं दी हैं।

एमएस धोनी को टीम इंडिया का मेंटोर बनाए जाने पर शुरू हुआ विवाद… बीसीसीआई को मिली हितों के टकराव की शिकायत… जाने क्या है पूरा मामला
राजस्थान में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, भीड़ ने दुकानों और गाडिय़ों में लगाई आग
भाजपा का उग्र प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, गाडिय़ों में लगाई आग, किया जमकर तोडफ़ोड़
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की अवधारणा पर काम कर रही है साय सरकार: रत्नावली कौशल
shreekanchanpath 67 # 20 December 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज ठाकरे का योगी पर पलटवार, कहा- बिना अनुमति महाराष्ट्र नहीं आने चाहिए प्रवासी मजदूर रोज सुबह बजने वाला ‘भोंपू’ तो अंदर गया, सीएम शिंदे का संजय राउत पर बड़ा हमला
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 285 # 01 august 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?