ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क हादसे में टीचर की मौत, घर जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर, भाई ने दर्ज कराया केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सड़क हादसे में टीचर की मौत, घर जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर, भाई ने दर्ज कराया केस

By @dmin
Published: July 20, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार टीचर की मौत हो गई। टीचर अपने घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वे अपनी बाइक से तीन फीट उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी क्षेत्र के भनेसर निवासी अनूप कुमार बरला (44 साल) कुकुर्दीकेरा प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। मंगलवार को वे अपने काम से मस्तूरी आए थे। शाम को काम निपटाकर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। बाइक सवार टीचर अभी मस्तूरी से जयरामनगर रोड में शिव पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टीचर अनूप कुमार बारला के भाई जोसफ बारला भी प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। आसपास के लोगों ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। तब तक वहां पुलिस की डायल 112 की टीम भी पहुंच गई थी। उन्होंने अपने भाई के शव को पीएम के लिए भेज दिया। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि ट्रक में खाद भरा हुआ था। ट्रक खाद लेकर आसपास की सोसाइटी जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।

सीएम साय ने दिखाई 15 नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी, कहा- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सर्वोच्च प्राथमिकता
ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम साय सहित मंत्रियों का आया रिएक्शन, सीएम साय बोले- हर-हर महादेव
कोरोना का कहर फिर भी लापरवाही, निगम ने वसूला 3400 जुर्माना…. आयुक्त ने मानिटरिंग के लिए बनाई टीम
हैरान कर देने वाला हादसा : ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे यात्री की गर्दन से आरपार हुआ लोहे का रॉड… मौके पर यात्री की मौत
121 नगरीय निकायों में ‘कृष्ण कुंज’ के लिए हुआ स्थल का चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुष्कर्म पीडि़ता मजिस्ट्रेट के सामने सीधे बयान दर्ज करा सकती है: हाइकोर्ट
Next Article महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक बड़ी बेंच के पास जा सकता है महाराष्ट्र का सियासी मामला, अब एक अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?