ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण की तैयारी, नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ लगाए जाएंगे डिवाईडर और लेफ्ट टर्न फ्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण की तैयारी, नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ लगाए जाएंगे डिवाईडर और लेफ्ट टर्न फ्री

By Om Prakash Verma
Published: December 20, 2023
Share
सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण की तैयारी
सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण की तैयारी
SHARE

नेहरू नगर, शिवनाथ नदी, नेवई ओवर ब्रिज में किया जाएगा डिवाईडर का निर्माण तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था
दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने सहित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी उपाय करने को कहा। उन्होंने लेफ्ट टर्न फ्री लगाने एवं डिवाईडर लगाने को कहा। यातायात नियमों की पूरी जानकारी नही होने के कारण लोग जहां तहां कही से भी टर्न हो जाते है जिसके कारण दुर्घटनाएं होती है। जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और राजकीय सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने आमजनों की जान-मान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर बल दिया। जरूरत के अनुरूप डिवाईडर एवं लेफ्ट टर्न फ्री लगाने और अन्य अधोसंरचना कार्यो को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए व्यापक प्रयास करने बल दिया।

कलेक्टर ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्गो को सहायक सड़कों से जोडऩे वाले पॉइंट पर गति अवरोधक रम्बल्ड स्ट्रिप बनाने को कहा। इस हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चिन्हांकित स्थानों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों पर गति नियंत्रण के लिए जिगजैग, आवश्यक स्थानों पर साईन बोर्ड लगाने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने लोक निर्माण विभाग सेतू संभाग अंतर्गत नेहरू नगर, शिवनाथ नदी, नेवई ओवर ब्रिज में डिवाईडर का निर्माण कराए जाने तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था और राष्ट्रीय राजमार्ग में कोसानाला सर्विस रोड का निर्माण तथा टोल प्लाजा को तोड़कर रोड सीधा कराने, प्रियदर्शनीय परिसर, साक्षरता चौक, खुर्सीपार, जीआरपी कटिंग, मजार कटिंग में क्रस बैरियर बनाने, नेहरू नगर से कोसानाला तक सर्विस रोड डिवाईडर की ऊंचाई बढ़ाने जाने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.)में झरोखा स्मृति नगर बोगदा पुलिया से डी मार्ट एवं आरोग्यम हॉस्पिटल तक दोनों ओर सर्विस लेन निर्माण एवं अंजोरा बायपास से नेहरू नगर गुरूद्वारा चौक तक दो स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिवाईस कैमरा लगाने को कहा।

लोक निर्माण विभाग द्वारा जेल तिराहा से पुलगांव चौक तक रोड चौड़ीकरण एवं डिवाईडर का निर्माण कराने, मालवीय नगर चौक, राजेन्द्र पार्क चौक एवं पटेल चौक पर फ्री लेफ्ट निर्माण कराने, मोतीपुर चौक में हाई मास्क लाईट लगाने, धमधा-खैरागढ़ मार्ग बिरझापुर से ग्राम कुटहा के मध्य क्षतिग्रस्त पुलिया का मरम्मत कराने व रिफ्लेक्टिव साईन बोर्ड लगाने का सुझाव दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग, आयुक्त नगर निगम भिलाई व अपर कलेक्टर रोहित व्यास, एसडीएम भिलाई नगर दीपक निकुंज, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एसडीएम भिलाई जागेश्वर कौशल, डीएसपी यातायात सतीश ठाकुर, आरटीओ शैलाभ साहू सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

इतिहास में दर्ज हुआ राजपथ, नए रंग-रूप में तैयार कर्तव्य पथ का पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन
Breaking News : रेल मंत्री के आश्वासन के बाद जगी आस, जल्द शुरू हो सकती है दुर्ग से पलासा-बरहमपुर तक नई एक्सप्रेस
मनी लॉन्ड्रिंग: कार्ति चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज
Achievement : राष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिता में छाई सौम्या, प्रथम पुरस्कार जीत इस साल फर्स्ट प्राइज की लगाई हैट्रिक
मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस सड़क हादसा: माजदा वाहन चालक ने चाचा-भतीजा को लिया चपेट में, चाचा की मौके पर मौत, लोगों ने किया चक्काजाम
Next Article कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा, स्वास्थ्य महकमें की बढ़ी टेंशन, मंडाविया ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा, स्वास्थ्य महकमें की बढ़ी टेंशन, मंडाविया ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?