ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संस्कृति मंत्री ने छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘‘शहीद वीर नारायण सिंह’’ का किया शुभारंभ…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

संस्कृति मंत्री ने छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘‘शहीद वीर नारायण सिंह’’ का किया शुभारंभ…

By @dmin
Published: December 10, 2021
Share
SHARE

आदिवासी जननायक शहीद वीर नारायण सिंह का संघर्ष प्रेरणा से भरा हुआ : अमरजीत भगत

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी जननायक और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह का जीवन संघर्ष प्रेरणा से भरा हुआ है। उनके नाम शहादत के लिए स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास में अंकित है। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह जी के रास्ते पर चलने वाले सपूतों की कभी हार नहीं होती। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आज शहीद वीर नारायण सिंह के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर आधारित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘शहीद वीरनारायण सिंह‘ के शुभारंभ समारोह में उक्त बातें कही।
संस्कृति मंत्री भगत ने कहा कि वीर नारायण सिंह साहसिक व्यक्ति थे। वे गरीबों और मजदूरों की पीड़ा को भलिभांति समझते थे, वे दीन-हीन लोगों के उत्थान के लिए तत्पर रहते थे। एक बार जब प्रदेश में भीषण आकाल पड़ा, तो गरीबों-असहायों की भूख उनसे देखी नहीं गयी और उनकी भूख मिटाने के लिए एक सेठ साहूकार के गोदाम से अनाज लाकर गरीबों का पेट भरने का काम किया। भगत ने कहा कि तत्कालीन समय में बहुत से रियासतों के राजा-महाराजा अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटना टेक दिए थे, लेकिन जननायक वीर नारायण सिंह ने जनहित में जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे और अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध कड़ा संघर्ष किया। अंग्रेजों को यहां से भगाने के लिए अंतिम सांस तक आन्दोलन करते रहे। श्री भगत ने कहा कि वीर नारायण सिंह के नाम अंग्रेजी हुकूमत में इतना दहशत था कि उन्हें 10 दिसम्बर को राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में तोप से उड़ा दिया गया। शहीद वीर नारायण सिंह की निडरता, साहस और संघर्ष हमेशा लोगों के लिए प्ररेणाप्रद बने रहेंगे।
कार्यक्रम में डॉ. अनिल भतपहरी, वरिष्ठ पत्रकार देवेश तिवारी, फिल्म के निर्माता मधुकर कदम, रेक्स मेहता, दिलीप तिवारी, विजय मिश्रा, प्रशांत ठाकर सहित फिल्म विधा से जुड़े अन्य लोग उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: प्रदेश में कोरोना से मौतोंं का आंकड़ा पहुंचा 1300 के पार…. सामने आए 2619 नए केस.. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 47 हजार के पार
पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, महिला की मौत
छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटे में मले 27 नए मरीज… 15 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं
बस्तर में शांति का नया अध्याय, नक्सल मुक्त इलाकों में वानिकी बन रहा रोजगार का प्रमुख जरिया
मुख्यमंत्री ने जशपुर में किया फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग लैब का लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अफगानिस्तान से भारत पहुंचा 110 सिखों का समूह, गुरु ग्रंथ साहिब भी लाया साथ…
Next Article पुराने बारदाना में 25 रूपए की राहत मिलने से इस जिले में धान खरीदी में आई तेजी…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?