ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संन्यास: एके एंटनी हमेशा के लिए छोड़ रहे राजनीति, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मचाई खलबली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

संन्यास: एके एंटनी हमेशा के लिए छोड़ रहे राजनीति, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मचाई खलबली

By @dmin
Published: March 9, 2022
Share
संन्यास: एके एंटनी हमेशा के लिए छोड़ रहे राजनीति, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मचाई खलबली
संन्यास: एके एंटनी हमेशा के लिए छोड़ रहे राजनीति, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मचाई खलबली
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ व दिग्गज नेता एके एंटनी राजनीति छोड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास की घोषणा कर दी है। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि, राजनीति छोडऩे के बाद वह दिल्ली में भी नहीं रहेंगे। जल्द ही वह तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट होंगे।

दरअसल, कांग्रेस नेता एके एंटनी का राज्यसभा में दो अप्रैल को कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि, इसके बाद वह राजनीति में नहीं आएंगे और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे। वह राजनीति, दिल्ली व संसद को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।

52 साल से राजनीति में सक्रिय हैं एंटनी
एके एंटनी पिछले 52 साल से भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं। छात्र राजनीति से शुरू होकर वह पहली बार वह 1970 में विधायक बने थे। इसके बाद एंटनी 37 की उम्र में पहली बार केरल के मुख्यमंत्री भी बने। अब तक वह तीन बार केरल के मुख्यमंत्री, तीन बार केंद्रीय मंत्री, पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 10 साल तक वह कांग्रेस संसदीय समिति के अध्यक्ष भी रहे।

पहले ही बना लिया था राजनीति से दूर होने का मन
एके एंटनी ने पहले ही राजनीति से हमेशा के लिए दूर होने का मन बना लिया था। उन्होंने बताया कि, बहुत विचार करने के बाद मैनें कुछ समय पहले सोनिया गांधी को अपने निर्णय के बारे में बता दिया था। उन्होंने राज्यसभा के लिए दोबारा न खड़े होने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा एंटनी ने केरल में राज्य प्रभारी व अन्य सदस्यों को अपने निर्णय के बारे में सूचित कर दिया था।

दिग्गजों के साथ किया काम
एके एंटनी कांग्रेस के भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। उन्होंने इंदिरा और राजीव गांधी के समय में भी काम किया है। इंदिरा व राजीव के समय में वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव थे। इसके बाद वह 2004 में मनमोहन सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे। धीरे-धीरे उनका कद बढ़ता गया और वह कांग्रेस की सबसे भरोसेमंद नेताओं में शुमार हो गए।

तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा : 7 बच्चों सहित 11 लोगों की दर्दनाक मौत, खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे थे सभी
दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत चार की मौत, पांच घायल
मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम के लिए दिशा-निर्देश जारी
shreekanchanpath 294 # 06 Aug 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में पहली बार गोधन से बने ब्रीफकेस में पेश किया गया बजट देश में पहली बार गोधन से बने ब्रीफकेस में पेश किया गया बजट
Next Article एमसीसी ने क्रिकेट के नियम बदले, अब कैच पकड़े जाने पर नए बल्लेबाज को ही खेलनी होगी पहली गेंद एमसीसी ने क्रिकेट के नियम बदले, अब कैच पकड़े जाने पर नए बल्लेबाज को ही खेलनी होगी पहली गेंद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?