ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर दिग्गज जनप्रतिनिधि हुए शामिल, सामाजिक संगठन को नई दिशा देने किया आह्वान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर दिग्गज जनप्रतिनिधि हुए शामिल, सामाजिक संगठन को नई दिशा देने किया आह्वान

By @dmin
Published: April 27, 2022
Share
संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर दिग्गज जनप्रतिनिधि हुए शामिल, सामाजिक संगठन को नई दिशा देने किया आह्वान
संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर दिग्गज जनप्रतिनिधि हुए शामिल, सामाजिक संगठन को नई दिशा देने किया आह्वान
SHARE

भिलाई। संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती बुधवार को नगर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अलग अलग स्थानों पर विविध आयोजन हुए इसी क्रम मे सेन समाज सेवा समिति एवं महिला सेन समाज सेवा समिति भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में भिलाई सेक्टर 5 चौक में सेन जी महाराज की जयंती मनाई गई। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, भाजपा नेता मनीष पांडे, कांग्रेस नेत्री तुलसी साहू, भाजपा नेता राकेश पांडे, भिलाई महापौर नीरज पाल, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, विधायक देवेंद्र यादव के साथ सेन समाज के अध्यक्ष एवं भिलाई नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रिकेश सेन द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को चना प्रसादी, आम पना, छाछ, कुल्फी, शरबत एवं मिठाई वितरण किया गया जिससे राहगीरों में आस्था एवं उत्साह का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रिकेश सेन ने कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज ने शोषित मानवता के उद्घार के लिए अनेक कार्य किए। अपनी भक्ति के बल पर उन्होंने भगवान का साक्षात्कार किया। आज आवश्यकता है कि मानव समाज उनके आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चले। उन्होंने अपने संबोधन में सभी से एकजुट होकर सामाजिक संगठन को नई दिशा देने का आह्वान किया तथा सेन जी महाराज के जीवन चरित्र को अपने व्यक्तित्व में ढालने का भी अनुरोध किया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में सेन समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे, बहुर सेन, घनश्याम उमरे, आशा उमरे, विनय सेन,जिला अध्यक्ष भीम सेन, दिनेश सेन, काजल श्रीवास, डिकेश सेन एवं सैकड़ों की संख्या में सेन समाज के सदस्य उपस्थित थे।

कोरोना ब्रेकिंग: लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामलों में कमी, पिछले 24 घंटे में मिले 3.57 लाख से ज्यादा नए मरीज… 2 करोड़ के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, 9वीं के छात्र को स्कूल में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को एसआर हॉस्पिटल में होंगे निःशुल्क ऑपरेशन
CG News : ग्राम पंचायतों के तीन सचिवों पर लगा 25-25 हजार रुपए का जुर्माना… इस वजह से हुई कार्रवाई  
वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर उत्साहित है जान्हवी कपूर, कहा-मेरे लिए जीवन में शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है ‘मिली’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 189 # 27 April 2022
Next Article जनदर्शन में जनसमस्याओं का हो रहा प्रभावी निराकरण, जनदर्शन को लेकर कलेक्टर ने दिये निर्देश, समय पर और गुणवत्तायुक्त हो निदान जनदर्शन में जनसमस्याओं का हो रहा प्रभावी निराकरण, जनदर्शन को लेकर कलेक्टर ने दिये निर्देश, समय पर और गुणवत्तायुक्त हो निदान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?