ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संजय दत्त से मिथुन चक्रवर्ती तक इन एक्टर्स ने नेगेटिव रोल कर जीता लोगों का दिल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

संजय दत्त से मिथुन चक्रवर्ती तक इन एक्टर्स ने नेगेटिव रोल कर जीता लोगों का दिल…

By @dmin
Published: June 29, 2022
Share
SHARE

फिल्म शमशेरा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में संजय दत्त एक खतरनाक दरोगा के रोल में नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से संजय दत्त फिल्मों में एक से बढ़कर एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। संजय ऐसे स्टार हैं जो नायक के रोल में जीतना जंचे खलनायक के रोल में भी वो उतनी ही तारीफें बटोर रहे हैं। संजय के साथ ऋषि कपूर और नाना पाटेकर भी ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने जवानी में लीड एक्टर के तौर पर खूब तारीफें बटोरीं पर बाद में वो खलनायक बनकर भी हीरो पर भारी पड़े।

संजय दत्त:- मुन्ना भाई, रॉकी, साजन, सड़क जैसी फिल्में कर लोगों का दिल जीतने वाले संजय अब नेगेटिव रोल करके फैंस का दिल जीत रहे हैं। संजय दत्त की हालिया रिलीज केजीएफ – 2 में संजय की एक्टिंग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इसके पहले अग्निपथ और खलनायक जैसी फिल्मों में भी संजय खलनायक का रोल प्ले कर चर्चाएं बटोर चुके हैं। अग्निपथ में तो संजय की दमदार एक्टिंग ने ऋतिक को भी पीछे छोड़ दिया था। फिलहाल संजय फिल्म शमशेरा में व्यस्त हैं। फिल्म में संजय शुद्ध सिंह के रोल में नजर आने वाले हैं।

ऋषि कपूर:- बॉबी, नगीना, प्रेम रोग जैसी फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले ऋषि ने एक उम्र के बाद नेगेटिव रोल करना भी शु्रू कर दिए। ऋषि ने पहली फिल्म जहरीला इंसान में नेगेटिव रोल प्ले किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने खोज में बेहतरीन एक्टिंग की थी। जिसके बाद फिल्म अग्निपथ में जब ऋषि रोफ लाला के रोल में नजर आए तो उनके दमदार डायलॉग ने ये साबित कर दिया कि उन्हें रोल कोई भी दे दिया जाए। वो अपनी एक्टिंग से उस रोल को जिंदा कर ही देंगे।

नाना पाटेकर:- अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले नाना पाटेकर ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। चाहे वेलकम का उदय भाई हो या अपहरण के तबरेज भाई, नाना हर रोल में खुद को ढाल लेते हैं। फिल्म अंगार में जब नाना ने माजिद को रोल निभाया तो उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल गया। फिल्म शक्ति, परिंदा जैसी फिल्मों में नाना पाटेकर ने नेगेटिव रोल करके एक अलग छाप छोड़ी है।

मिथुन चक्रवर्ती:- मर्द, डिस्को डांसर, जंग, इलाका जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले मिथुन ने जब फिल्म जल्लाद में विजय बहादुर कुंवर का किरदार निभाया तो ये अवॉर्ड विनिंग बन गया। इस फिल्म के लिए मिथुन को बेस्ट नेगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में नेगेटिव रोल प्ले किया है। 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को मिथुन की बेहतरीन एक्टिंग के लिए याद किया जाता है।

सोनू सूद:- सोनू साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। बॉलीवुड में अक्सर सोनू साइड रोल या विलेन का रोल प्ले करते नजर आते हैं। उन्होंने फिल्म दबंग, आर. राजकुमार और सिंबा जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की है। दबंग का छेदी सिंह तो अब भी याद ही होगा आपको।

रोनित रॉय:- 1992 में लीड एक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले रोनित कई टीवी सीरियल्स में नजर आए। सीरियल्स में लीड रोल प्ले करने वाले रोनित ने फिल्मों में विलेन बनकर नाम कमाया है। उन्होनें फिल्म बॉस, अगली, गुड्डू, रंगीला, डोंगरी का राजा, काबिल और फिल्म उड़ान में नेगेटिव रोल किया है। जिसने फिल्म में जान डाल दी।

फाइट द बाइट मुहिम : कॉलोनी एसोसिएशन मच्छर उन्मूलन के लिए चला रहे अभियान, प्रतियोगिता में हो रहे शामिल
वन मंत्री अकबर ने नवीन बाजार सब्जी व्यापारियों के हित में की बड़ी पहल
अवैध प्लाटिंग पर सख्ती : भिलाई निगम ने दलालों पर नजर रखने बनाई कमेटी
वेतन समझौते को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र के बाहर संयुक्त यूनियन का प्रदर्शन… मेन गेट सहित सभी प्रवेश द्वारों जमा हुए प्रदर्शनकारी …. काम पर जाने वाले कर्मियों को भी रोका
CG Politics: सांसदी छुड़वाकर लड़वाया था विधानसभा चुनाव, फिर उन्हीं पर दाँव खेलेगी भाजपा!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कन्हैयालाल की पत्नी ने रोते हुए कहा- आरोपियों को फांसी दो, नहीं तो ये लोग कल किसी और को मार देंगे कन्हैयालाल की पत्नी ने रोते हुए कहा- आरोपियों को फांसी दो, नहीं तो ये लोग कल किसी और को मार देंगे
Next Article रक्षा बंधन: राम चरण ने ट्रेलर को बताया खूबसूरत और पवित्र, अक्षय ने किया अन्ना का शुक्रिया…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?