ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संजना संघी ने साइन की नई फिल्म! मिला पंकज त्रिपाठी का साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

संजना संघी ने साइन की नई फिल्म! मिला पंकज त्रिपाठी का साथ

By Sonu Sahu
Published: November 29, 2022
Share
SHARE

अभिनेत्री संजना संघी बॉलीवुड में अपने पांव जमाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म दिल बेचारा में लीड भूमिका में देखा गया था। उसके बाद से ही दर्शक उनकी अगली फिल्म की राह देख रहे थे। अब खबर है कि उन्होंने एक नई फिल्म साइन कर ली है और खास बात यह है कि इसमें वह बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, संजना जल्द ही निर्देशक अनिरूद्ध रॉय चौधरी की अगली फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी, जो पिंक जैसी शानदार फिल्म दर्शकों के बीच पेश कर चुके हैं। उन्होंने यह फिल्म साइन कर ली है। सूत्र ने बताया, संजना इसमें पंकज त्रिपाठी के साथ दिखने वाली हैं। अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में कई जाने-पहचाने चेहरे दिखेंगे, जिनके नाम निर्माता अभी बाहर नहीं आने देना चाहते।

हिंदी सिनेमा में छोटे-छोटे किरदार निभाकर आज लोगों की पहली पसंद बनने वाले पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना नाम कमा चुके हैं। अपने दमदार अभिनय से सबको अपना दीवाना बनाने वाले पंकज फिल्म ओह माय गॉड 2 में भी दिखेंगे।

संजना और पंकज अभिनीत यह फिल्म विज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है, जो सलमान खान की डॉक्यूमेंट्री सीरीज सलमान खान: बियॉन्ड द स्टार लेकर आ रहा है। फिल्म के लिए कलाकारों का चयन हो चुका है और कहानी भी फाइनल हो गई है। जल्द ही इसके प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। निर्माता आने वाले दिनों में फिल्म की घोषणा करेंगे। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है और ना ही इसकी रिलीज डेट सामने आई है।

संजना ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि वह अपनी नई फिल्म की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने लिखा था, मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं अपने अगले सफर की शुरुआत करने के लिए कितनी उत्साहित हूं। मैं इस कहानी से जुड़कर सम्मानित महसूस कर रही हूं। आपको अपनी अगली फिल्म के बारे में बताने का अब और इंतजार नहीं कर सकती।

संजना जब आठवीं क्लास में थीं तो उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार में काम करने का मौका मिला था। उन्होंने बार बार देखो, फुकरे रिटर्न्स और हिंदी मीडियम में सहायक भूमिका निभाई। इसके अलावा संजना शॉर्ट फिल्म उलझे हुए में भी दिखीं। 2020 में उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा में काम करने का मौका मिला। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई और इसी फिल्म से संजना लोकप्रिय हुईं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 1423 नए केस…. मौतों का आंकड़ा 3000 के पार
पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन सुनने रायपुर गया था परिवार, इधर चोरों ने घर से उड़ा दिए लाखों के जेवर
रक्षा मामले में आत्मनिर्भर बन रहा भारत, किया स्वदेशी एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण
छत्तीसगढ़ में शातिर का कारनामा, टमाटर के बाड़ी में उगा दिया गांजा, पुलिस ने उखाड़े 12 किलो पौधे
गांजा तस्करी करते तीन युवक गिरफ्तार, ओड़िशा से कार में लेकर पहुंचे थे रायपुर… हाइवे पर पकड़ाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Big News : औरंगाबाद से भिलाई पहुंचे युवक ने नाबालिग को किया अगुवा, दुष्कर्म के बाद घर छोडकर हुआ फरार
Next Article शादी में DJ बजाने को लेकर आपस में भिड़े घराती और बाराती, मंडप पर जमकर हुई मारपीट, एक बुजुर्ग की मौत शादी में DJ बजाने को लेकर आपस में भिड़े घराती और बाराती, मंडप पर जमकर हुई मारपीट, एक बुजुर्ग की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?