ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By Om Prakash Verma
Published: January 8, 2023
Share
संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी, रायखेड़ा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 77 वें राज अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायखेड़ा में खुलेगा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड के रायखेड़ा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 77 वें राज अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी है। इससे समाज में एकता और संगठन का विकास होता है। सभी के एक होने से समाज में सामाजिक समरसता का विकास होगा। समाज के बिना हम सब अधूरे है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम रायखेडा के बंधवा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए, ग्राम रायखेड़ा से देवगांव के लिए 4 किलोमीटर सड़क निर्माण और गांव में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को इस वर्ष दिवाली के पूर्व तीसरी किश्त का भुगतान किया गया। आगामी 31 मार्च को चौथी किश्त का भुगतान कर दिया जाएगा। सरकार अन्नदाताओं को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रुपए की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। इसी तरह गौठान योजना के माध्यम से ग्रामीणों को लाभ दिलाया जा रहा है। पशुपालकों को भी लाभ दिलाने के लिए गोबर की खरीदी की जा रही। गौठनों में वर्मी कंपोस्ट बनाया जा रहा है। किसान इसका अधिक से अधिक उपयोग करे। इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ही फसल की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी समाज के लोगों को साथ लेकर विकास की राह में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना का स्वप्न देखने वाले पुरखे छत्तीसगढ़ के विकास की जो कल्पना संजोए थे, सरकार उन सपनों को साकार करने का काम कर रही है। राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही है। छत्तीसगढिय़ों का अपना स्वाभिमान होता है। सरकार ने इस स्वाभिमान को बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्त्रोत प्रारंभ हुए हैं। जिसके पास पहले कोई रोजगार नहीं होता था, वे गोबर बेचकर लाभ कमा रहे हैं। महिला समूह आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रदेश में सभी विकासखंडों में रीपा स्थापित किया जा रहा है। इसके स्थापित होने से गांव के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे प्रदेश के लोगों के लिए आमदनी के जरिए का सृजन होगा और आत्मनिर्भर प्रदेश का निर्माण होगा। उन्होंने कार्यक्रम में 12 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक धरसींवा श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा, पूर्व सांसद राज्यसभा श्रीमती छाया वर्मा, समस्त राज्य प्रधान गण एवं केंद्रीय पदाधिकारी गण, संरक्षक एवं पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा सुमन देवव्रत नायक, सरपंच ग्राम पंचायत रायखेड़ा सुकबती संतोष कुर्रे, सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

CG Breaking : 17 लाख के लोन के लिए बीएसपी के लाइजनिंग कर्मचारी ने गवाएं 25 लाख रुपए, ठग ने ऐसे दिया झांसा
शिव महापुराण के सांतवें और अंतिम दिन शिव भक्तों का जलसैलाब : पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने जुटे लाखों श्रद्धालु
मदरसे पर फिर चला बुलडोजर, आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई
बस्तर फाइटर्स बल के आरक्षक पद हेतु 53 हजार से अधिक आवेदन, मई में दूसरे सप्ताह से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट
सीएम साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का लिया अपडेट, अफसरों से की चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News: प्रदेश की नई पहचान बन रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, गृहणियों ने भी पहचानी अपनी प्रतिभा CG News: प्रदेश की नई पहचान बन रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, गृहणियों ने भी पहचानी अपनी प्रतिभा
Next Article Congress Workers Conference: गृहमंत्री ने कहा कि बताएं मेरी क्या गलती है और बैठक का बताया उद्देश्य Congress Workers Conference: गृहमंत्री ने कहा कि बताएं मेरी क्या गलती है और बैठक का बताया उद्देश्य

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?