ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है-मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है-मुख्यमंत्री बघेल

By @dmin
Published: March 6, 2022
Share
संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा
संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा
SHARE

कुर्मी छात्रावास और सामाजिक भवन के लिए 20-20 लाख रुपए की घोषणा समाज के 38 प्रतिभावान बच्चे हुए सम्मानित
मुख्यमंत्री छतौद में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी है। सभी के एक होने से समाज में सामाजिक समरसता का विकास होगा। वे आज रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम छतौद में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नेवरा में कुर्मी छात्रावास में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 20 लाख रुपए और तुलसी गाँव में मनवा कुर्मी समाज को आवंटित भूमि पर सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए की मंजूरी दी और समाज के 38 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। श्री बघेल के छतौद पहुंचने पर तिल्दा राज इकाई प्रधान श्री ठाकुर राम वर्मा की अगुवाई में समाज के प्रतिनिधियों और स्व-जनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने अधिवेशन में कहा कि समाज को आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर वृद्धि के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनाने तथा लड़के और लड़कियों के बीच के अंतर मिटाने का आव्हान किया। उन्होंने समाज के युवाओं से केवल सरकारी नौकरी में ध्यान न देकर व्यवसाय और उद्योग के क्षेत्र में आगे बढऩे का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, इससे उनके आर्थिक स्थिति में परिवर्तन हुआ है और इसे लगातार और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है, इसको ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में नरवा योजना का संचालन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के ग्राम स्वराज को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए गोठानों रूरल इंडस्ट्रील्स पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जहां ग्रामीणों को विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसी तरह गौठान में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। खेती-किसानी को प्रोत्साहन दिए जाने से खेती के रकबे में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं इसके प्रति लोगों का रूझान भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्रोत प्रारंभ हुए हैं। जिसके पास पहले कोई रोजगार नहीं होता था, वे गोबर बेचकर लाभ कमा रहे हैं। गोधन न्याय योजना की पूरे देश में सराहना की जा रही है। गांव की परंपरा को पुनर्जीवित करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से गौठान में पैरा दान करने की अपील की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवा राम वर्मा, लोकसभा क्षेत्र दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष श्री सीताराम वर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा,पूर्व विधायक श्री जनकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री टंक राम वर्मा, तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन नायक, धरसींवा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री चंद्रकांत वर्मा, तिल्दा की जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा सहित छतौद की सरपंच श्रीमति कविता वर्मा और बड़ी संख्या में मनवा कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे।

दंतेवाड़ा जिले में 636 आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन द्वारा दी जा रही है सहूलियतें… 120 को मिली शासकीय नौकरी, 532 लोगों का बनाया गया राशन कार्ड
Bhilai Breaking : लाखों के जेवर चुराने वाला शातिर पकड़ाया, गिरफ्तारी से बचने दो दिन पहले टॉवर पर चढ़ गया था आरोपी
डॉ. वीके पॉल बोले- बच्चों पर वायरस का असर कम, लेकिन खतरा बरकरार
केजरीवाल सरकार ने फिर बढ़ाया एक हफ्ते का लॉकडाउन, अब 31 मई तक रहेंगी पाबंदियां
छत्तीसगढ़ में आरक्षक संवर्ग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, 27 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी
Next Article ग्रेनेड हमला: पुलिसकर्मी समेत 23 लोग घायल, एक नागरिक की मौत, आतंकियों की तलाश शुरू ग्रेनेड हमला: पुलिसकर्मी समेत 23 लोग घायल, एक नागरिक की मौत, आतंकियों की तलाश शुरू

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?