ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद… स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम बजट में गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने से लोग जुट रहे दुकानों में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद… स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम बजट में गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने से लोग जुट रहे दुकानों में

By @dmin
Published: October 22, 2021
Share
श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स को मिल रहा बेहतर प्रतिसादअच्छा… स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम बजट में गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने से लोग जुट रहे दुकानों में
श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स को मिल रहा बेहतर प्रतिसादअच्छा… स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम बजट में गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने से लोग जुट रहे दुकानों में
SHARE

दुर्ग। धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने का शासन का उद्यम बेहद सफल रहा है। आज दूसरे दिन दवा दुकानों में लोगों की काफी भीड़ रही। दुर्ग बस स्टैंड स्थित दवा दुकान में दवा खरीदने आये नागरिक हितेंद्र कश्यप ने बताया कि मैं अपने माता-पिता के लिए बीपी की दवा लेता था। महीने भर का बजट लगभग 6 सौ रुपए था। मैंने यहां पर मात्र 282 रुपए में महीने भर की दवा खरीद ली है। दवा का खर्च कम होने से अब मैं उनके लिए फल-फूल का इंतजाम करूंगा। इस तरह से उनके ही स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष तौर पर खर्च करूंगा।

भिलाई में शास्त्री मार्केट में दवा लेने पहुंची राखी साहू ने बताया कि उनके पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने कल मल्टी विटामिन जेनरिक दवा दुकान से खरीदी और काफी सस्ती मिली। मैंने सोचा कि मैं भी देखती हूँ। कोरोना से ठीक होने के बाद इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मैं मल्टी विटामिन ले रही हूँ, कुछ पैसे बच जाएं तो बहुत अच्छा है। यहां मैंने देखा कि हर्बल प्रोडक्ट्स भी काफी हैं और बहुत अच्छी रेंज में हैं। मैंने हर्बल प्रोडक्ट भी ले लिये। राखी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हर्बल प्रोडक्ट खरीदना हमेशा फायदे का सौदा है क्योंकि हमारे बस्तर के जंगल तो वनौषधियों के भरमार ही हैं और यहां पर शुद्ध सामान ही मिलेगा।

दवा खरीदने मदर्स मार्केट में पहुंचे सोनू चंद्राकर ने बताया कि मैंने आमिर खान का सत्यमेव जयते देखा था और सुना था कि जेनरिक दवाएं उसी फार्मेशन में होती हैं और बेहद सस्ती होती हैं और उतनी ही प्रभावी होती हैं। फिर भी यह कहां मिलती हैं इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। सरकार ने यह अच्छा किया कि इसे शहर के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में खोल दिया है। जेनरिक दवा लेने के लिए मुझे अस्पताल तक जाने की जरूरत नहीं। शहर के हर महत्वपूर्ण केंद्र में जेनरिक दवा की दुकान है। दूसरे यह भी कि इन्हें सरकार की देखरेख में आरंभ किया गया है। इससे इनकी गुणवत्ता के बारे में भी आश्वस्ति होती है। दुर्ग में जेनरिक दवा बेच रहे श्री मनीष खत्री ने बताया कि हम सभी तरह की जेनरिक दवा रख रहे हैं। हम नागरिकों को बड़े डिस्काउंट पर सभी तरह की जेनरिक दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। कल ही काफी संख्या में लोगों ने दवा ली और आज तो जो संख्या आई, वो अप्रत्याशित थी।

क्यों आया इतना प्रतिसाद
स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य शासन का यह नवाचार कई कारणों से बेहद प्रभावी रहा। पहला जेनरिक दवाएं शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर मिली और लोगों को इन दुकानों को खोजकर दवा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ी। दूसरे इनमें डिस्काउंट काफी था। तीसरा कारण यह कि राज्य शासन की रुचि की वजह से लोग इनकी गुणवत्ता के संबंध में आश्वस्त हैं। चौथा कारण यह कि यहां हर्बल प्रोडक्ट भी उपलब्ध हैं। इस तरह दवाओं का अच्छा रेंज यहां मिल रहा है।

Bhilai Breaking : सोशल मीडिया पर रिश्तेदार की लाइसेंसी रायफल के साथ अपलोड़ की थी फोटो, दुर्ग पुलिस की पकड़ में आया बदमाश
रेत व खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग जिलों में 20 गाड़ियां जब्त
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा के किसानों को दी 22.78 करोड़ रुपए का मुआवजा… कलमा बैराज से प्रभावित हुए थे 300 किसान… अब जाकर हुआ इनके लंबित प्रकरण का निराकरण
भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दाखिल किया नामांकन, नामांकन रैली में जुटे हजारों समर्थक
Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, मामूली विवाद बना वजह… सिर पर दे मारा भारी पत्थर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ठगड़ाबांध पर्यटन स्थल का शहर वासियों को है इंतजार…. लेटलतीफी पर अधिकारियों पर बरसे विधायक वोरा… कहा- जल्द निर्माण पूरा करने पर दे ध्यान ठगड़ाबांध पर्यटन स्थल का शहर वासियों को है इंतजार…. लेटलतीफी पर अधिकारियों पर बरसे विधायक वोरा… कहा- जल्द निर्माण पूरा करने पर दे ध्यान
Next Article आधुनिक तरीके से मछली पालन के लिए सरकार का बड़ा कदम… सेटअप के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी…. न्यूनतम निवेश पर अधिकतम लाभ उठाने का शानदार मौका आधुनिक तरीके से मछली पालन के लिए सरकार का बड़ा कदम… सेटअप के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी…. न्यूनतम निवेश पर अधिकतम लाभ उठाने का शानदार मौका

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?