ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ धर्म जागरण पखवाड़े का आयोजन, धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य-मनीष पाण्डेय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ धर्म जागरण पखवाड़े का आयोजन, धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य-मनीष पाण्डेय

By @dmin
Published: November 14, 2021
Share
SHARE

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़ा का आयोजन 15 नवंबर से 28 नवंबर तक खारून नदी कुम्हारी से लेकर शिवनाथ नदी दुर्ग तक किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करना है एवं धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी है।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के हजारों की संख्या में धर्मांतरण के मामले सामने आये हैं। आज कुछ समुदाय विशेष राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक हमारी आस्था को भंग करने और लोगों को दिग्भ्रमित कर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे हैं इसलिए आज हमें इस विषय को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। श्री पाण्डेय ने कहा कि आज राष्ट्रविरोधी ताकतें अभाव का लाभ उठा और प्रभाव का लालच देकर वर्ग विशेष के लोगों द्वारा हिन्दू समाज के लोगों को बरगला व प्रलोभन देकर उनकी आस्था परिवर्तित कराने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके विरोध में श्रीराम जन्मोत्सव समिति धर्म जागरण पखवाड़ा का आयोजन कर रही है। इस पखवाड़े का आय़ोजन वार्ड 38 एचएससीएल कालोनी हनुमान मंदिर से किया जाएगा। जहां से 36 वर्ष पूर्व समिति का उदय हुआ था। श्री पाण्डेय ने बताया कि खारून नदी कुम्हारी से शिवनाथ नदी दुर्ग के बीच भारत के विभिन्न प्रांतों के लोग रहते हैं, जिस वजह से हम इसे लघु भारत का स्वरूप भी कहते हैं। इस अभियान के माध्यम से हमारा यह उद्देश्य है लघु भारत की एकता पूरे भारतवर्ष में संदेश दे और लोग अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक हों।

समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने कहा कि हम सभी सनातन धर्म के अनुयायी हैं जिसका अनुसरण हम अपने जन्म से लेकर मृत्यु तक करते हैं। हम सभी को धर्मांतरण के खिलाफ मिलकर आवाज उठानी होगी। इस धर्म जागरण पखवाड़ा के माध्यम से हम सभी को आम लोगों को जागरूक करना है। इसके लिए प्रत्येक प्रखण्ड में टीम बनाकर धर्मजागरण का प्रचार करें। साथ ही बुद्धजीवी एवं युवा इस तरह के मामलों पर विशेष नजर रखें और पीडि़त लोगों को मानसिक रूप से समझाईश एवं सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आदिकाल से विभिन्न भाषाओं, जातियों और मान्यताओं को मानने के बावजूद हम सब एक ही सूत्र में पिरोये हुए हैं। हम सभी हिन्दू जीवनशैली के प्रति समर्पित होकर सनातन धर्म के प्रति अपनी कड़ी आस्था रखते हैं।

कुम्हारी से लेकर दुर्ग तक रोज होगी पदयात्रा
श्री पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पखवाड़ा के अंतर्गत 15 नवंबर एकादशी से रोजाना सुबह एवं शाम अलग- अलग क्षेत्रों में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों से मिलकर उन्हें सनातन संस्कृति एवं हिन्दू धर्म के प्रति जागरूक किया जाएगा। समिति द्वारा कुम्हारी, चरोदा, भिलाई -3, खुर्सीपार, छावनी, बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र, रिसाली एवं दुर्ग शहर में क्षेत्रवार आयोजन किये जाएंगे।

उलटफेर: आज भाजपा में होगी एक और बड़े नेता की एंट्री, विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
सीडीएस बिपिन रावत बोले- भविष्य में अगर लड़ाई होती है तो हम स्वदेशी हथियारों से दुश्मनों को हराएंगे
छत्तीसगढ़िया संस्कृति को संवारने में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान: CM भूपेश बघेल
रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की घोषणा
आपको विरोध का हक, मगर सड़कों को ब्लॉक नहीं कर सकते; एसी की किसानों को फटकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
Next Article जन जागरण पदयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन लाल मैदान पहुँचे जन जागरण पदयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन लाल मैदान पहुँचे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?