ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेरनी मां भिड़ी आदमखोर तेंदुए से, मौत के जबड़े से निकाला बच्चा, सीएम ने भी की तारीफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शेरनी मां भिड़ी आदमखोर तेंदुए से, मौत के जबड़े से निकाला बच्चा, सीएम ने भी की तारीफ

By @dmin
Published: December 1, 2021
Share
शेरनी मां भिड़ी आदमखोर तेंदुए से, मौत के जबड़े से निकाला बच्चा, सीएम ने भी की तारीफ
शेरनी मां भिड़ी आदमखोर तेंदुए से, मौत के जबड़े से निकाला बच्चा, सीएम ने भी की तारीफ
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में एक मां ने अपने बच्चे को तेंदुए के जबड़े से बचा लिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ महिला के बच्चे को झोपड़ी के अंदर से अपने जबड़े में जकड़ कर जंगल की तरफ ले गया था। अपने 8 साल के बच्चे को बचाने के लिए महिला जंगल में तेंदुए का पीछा करते हुए पहुंच गई। इसके बाद यह ‘शेरनी’ मां तेंदुए से भिड़ गई। बताया जा रहा है कि बच्चे को गहरे जख्म लगे थे और महिला भी तेंदुए से लड़ाई में गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। थोड़ी देर तक तेंदुए से जुझने के बाद महिला अपने बेटे को जिंदा वापस ले आई। महिला की बहादुरी की तारीफ वन विभाग के कर्मचारियों और राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी की है।

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार की रात बडी झरिया गांव में हुई है। यह गांव राज्य के सिधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में आता है। यह जगह राजधानी भोपाल से करीब 500 किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है कि किरण नाम की यह आदिवासी महिला अपनी झोपड़ी के बाहर आग जला कर बैठी हुई थी ताकि वो अपने तीनों बच्चों को ठंड से बचा सके। अचानक ही वहां एक तेंदुआ आ गया और पल भर में ही उसने महिला के एक बेटे राहुल को अपने जबड़े में दबोच लिया और जंगल की तरफ भाग निकला।

https://twitter.com/prevaildatruth/status/1465951939967942658?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1465951939967942658%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fmaharashtra%2Fstory-madhya-pradesh-tribal-mother-fights-off-leopard-snatches-her-son-from-its-claws-in-sidhi-sanjay-tiger-reserve-cm-shivraj-singh-chauhan-lauded-woman-courageous-5218480.html

अचानक हुई इस घटना से महिला स्तब्ध रह गई। महिला ने तुरंत अपने अन्य दो बच्चों को झोपड़ी में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उस रास्ते की तरफ चल पड़ी जिधर तेंदुआ उसके बच्चे को लेकर गया था। टाइगर रिजर्व के निदेशक वाई पी सिंह ने कहा कि महिला ने तेंदुए का करीब 1 किलोमीटर तक पीछा गया। लेकिन यह तेंदुए झाडिय़ों में छिप गया और उसने अपने जबड़े से बच्चे को जमीन पर रख दिया।

एक छड़ी हाथ में लिये महिला तेंदुए के पीछे-पीछे भागती रही और शोर मचाकर लोगों को जुटाने की कोशिश करती रही। महिला की वीरता देख तेंदुए अचानक डर गया और बच्चे को उसने छोड़ दिया। महिला ने तुरंत अपने बेटे को गोद में उठा लिया। इसके बाद तेंदुए ने महिला पर हमला किया। लेकिन महिला ने तेंदुए के इस हमले का सामना किया।

इसी दौरान वहां अन्य गांव वाले पहुंचे और उन्हें मदद के लिए चीख रही किरण की आवाज भी सुनाई दे गई। इसके बाद तेंदुआ जंगल में गायब हो गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को पीठ, गाल और आंख पर चोट आई है। इस हमले में बच्चे की मां भी जख्मी हो गई हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने मां और बच्चे को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वन विभाग ने मां और बेटे के इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ट्वीट कर महिला की बहादुरी की प्रशंसा की है। सीएम ने ट्वीट किया कि, ‘काल के हाथों से बच्चे को निकाल कर नया जीवन देने वाली मां को प्रणाम। प्रदेश के सीधी जिले में तेंदुए का एक किमी दूर पीछा कर मां अपने कलेजे के टुकड़े के लिए उससे भिड़ गईं। मौत से टकराने का ये साहस ममता का ही अद्भुत स्वरूप है। मां श्रीमती किरण बैगा का प्रदेशवासियों की तरफ से अभिनंदन।Ó

विधायक ने फोड़ी नारियल और धंस गई तीन दिन पहले बनी सड़क
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जाहिर की चिंता, बोले- दूसरी लहर से लडऩा बड़ी चुनौती
दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत सात की मौत, तेज रफ्तार ट्रक बोलेरो पर पलटा
छत्तीसगढ़ के इस जिले के खिलाड़ी तीरंदाजी में छाए, प्रतिष्ठित खेल अकादमियों में ले रहे प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री ने किया परिधान सिलाई सेंटर का अवलोकन, एक साथ 20 महिलाएं कर रही हैं स्कूल ड्रेस सिलाई का कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh's power houses rang all over the country… .. Chhattisgarh topped in 33 state power sectors… CM congratulated सामंथा रुथ प्रभु अल्लू अर्जुन के साथ स्पेशल डांस नंबर करती आएंगी नजर…
Next Article BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता खुद को पीएम फेस के तौर पेश कर रहीं ममता! भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को बताया कमजोर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?