ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स फिर पहुंचा 60 हजार के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स फिर पहुंचा 60 हजार के पार

By @dmin
Published: November 1, 2021
Share
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालबाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
SHARE

बिजनस डेस्क/मुंबई (एजेंसी)। एशियाई बाजारों में तेजी के साथ सप्ताह के पहले दिन को आखिरकार शेयर बाजार में फिर से रौनक लौट आई। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले और यह सिलसिला बाजार बंद होने तक जारी रहा। जहां एक ओर बीएसई के सेंसेक्स ने 60 हजार के आंकड़े को पार किया, वहीं एनएसई का निफ्टी भी बढ़त के साथ 17900 के स्तर को पास कर गया।

बीते सप्ताह की गिरावट से उबरा बाजार
एशियाई बाजारों में तेजी के साथ ही भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह लगातार जारी रहे गिरावट के दौर पर ब्रेक लग गया। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एक नवंबर को लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार फिर से उछाल भरता दिखाई दिया। एशियाई बाजारों में तेजी के चलते घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स को सपोर्ट मिला। वहीं बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी के रूझान से भी बाजार को सहारा मिला। इन सबके दम पर बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 831.53 अंकों की बढ़त के साथ 60,138.46 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 258.00 अंकों की तेजी के साथ 17,929.65 पर बंद हुआ।

बैंकिंग शेयरों में तेजी का मिला लाभ
सेंसेक्स पर सोमवार को लगभग सभी बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी रियल्टी सबसे अधिक 4.16 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स पर 26 और निफ्टी पर 46 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल स्टॉक्स में से 20 स्टॉक्स में दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। सबसे ज्यादा बढऩे वाले स्टॉक्स में इंडसइंड बैंक 7.52 प्रतिशत, हिंडाल्को 4.47 प्रतिशत, भारती एयरटेल 4.21 प्रतिशत, एचसीएल टेक 3.96 प्रतिशत, ग्रासिम 3.71 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ यूपीएल 2.63 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.61 प्रतिशत, एमएंडएम 1.44 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

शुरुआत से ही रहा मजबूती का रुख
शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स 500 अंक की तेजी के साथ खुला, जबकि निफ्टी 158 अंकों की बढ़त के साथ खुला था। दोपहर के कारोबार के बाद यह बढ़त और मजबूत हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 831.53 की बढ़त के साथ 60,138.46 पर और निफ्टी 258 अंकों की तेजी के साथ 17,929.65 पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र का हाल
पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 677.77 अंक या 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,306.93 पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी 185.60 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 17,671.65 पर बंद हुआ था। बीते सप्ताह लगातार तीन दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा था।

साय सरकार की रोजगार सृजन नीतियों का असर, सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में शुमार हुआ छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ी में सवाल और अंग्रेजी में जवाब, बेहतर शिक्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की वजह से बढ़ रहा है आत्मानंद स्कूलों में विश्वास
रोहित संभालेंगे कप्तानी! न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे कोहली, पहले टेस्ट में भी खेलने पर भी संशय
दिनदहाड़े स्टेट बैंक में डकैती, एक कर्मचारी की हत्या कर कैश लेकर फरार हुए बदमाश
छत्तीसगढ़ में कम हुआ डीजल का रेट, टैक्स में कटौती, प्रति लीटर पर 6 रुपए लगेंगे कम… जानिए किसे मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी महिलाओं को उम्मीदवार बनाने के लिए कांग्रेस ने बनाया यह प्लान, चौंकाने वाले होंगे चालीस फीसदी टिकट!
Next Article भिलाई इस्पात संयंत्र में जोखिमपूर्ण कचरे के निष्पादन के लिए लैंडफिल सुविधा के संचालन शुभारंभ…. जाने कैसे इस सुविधा से पर्यावरण को मिलेगी सहायता भिलाई इस्पात संयंत्र में जोखिमपूर्ण कचरे के निष्पादन के लिए लैंडफिल सुविधा के संचालन शुभारंभ…. जाने कैसे इस सुविधा से पर्यावरण को मिलेगी सहायता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?