ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार में मजबूती लौटी; पहली बार 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के करीब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedNational

शेयर बाजार में मजबूती लौटी; पहली बार 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के करीब

By Om Prakash Verma
Published: July 3, 2024
Share
शेयर बाजार में मजबूती लौटी; पहली बार 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के करीब
शेयर बाजार में मजबूती लौटी; पहली बार 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के करीब
SHARE

नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को रिकॉर्ड स्तरों पर कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान पहली बार सेंसेक्स 80 हजार के पार पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 24300 के स्तर के करीब पहुंच गया। बुधवार को सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 24300 के स्तर के करीब पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 460.66 (0.57%) अंक मजबूत होकर 79,918.97 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 134.31 (0.56%) अंक चढ़कर 24,258.15 पर पहुंच गया।

Contents
  • सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार
  • निफ्टी 24300 के करीब पहुंचा
  • सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
  • निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
  • एशियाई और अमेरिकी बाजारों में दिखी तेजी
  • व्यापक बाजार में मिला-जुला रुख दिखा

सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार

निफ्टी 24300 के करीब पहुंचा

देश के प्रमुख निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक में मजबूती से बाजार को बढ़त हासिल हुई। इससे भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में दिखी तेजी

फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की ओर से यह संकेत दिए जाने के बाद कि अमेरिका अवस्फीतिकारी रास्ते (महंगाई घटने के रास्ते पर) पर वापस आ गया है, व्यापारियों में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बढ़ीं। इससे एशियाई बाजारों में तेजी दिखी। जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया में इक्विटी बेंचमार्क चढ़ गए, जबकि हांगकांग के शेयरों के फ्यूचर्स ने सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया।

अमेरिकी शेयरों में मंगलवार को तेजी आई क्योंकि निवेशकों ने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की ताजा टिप्पणी पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। पॉवेल ने हालिया आर्थिक आंकड़ों के अवस्फीतिकारी मार्ग (महंगाई घटने के रास्ते पर) की सराहना की।

व्यापक बाजार में मिला-जुला रुख दिखा

बुधवार को व्यापक बाजार मिश्रित ढंग से कारोबार करते दिखे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6% ऊपर और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेक्टर सूचकांकों में आज मिले-जुले रुख के साथ कारोबार हो रहा है, बैंकिंग क्षेत्र और वित्त क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी जा रही है। इस बीच, मीडिया सेक्टर और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.52 रुपये पर कारोबार करता दिखा। कमोडिटी बाजार में आज सोने की कीमतें 0.3% बढ़कर 71,766 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करती दिखीं।

बस्तर क्षेत्र में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : भूपेश बघेल
राजस्थान में बड़ा हादसा : पेट्रोल पंप के पास CNG टैंकर फटा, कई लोग जिंदा जले… घायलों की हालत गंभीर
उद्यानिकी फसल लेने वाले किसानों को प्रोत्साहित करें…
फिर बढ़ा संक्रमण: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मिले 39 हजार से ज्यादा नए मामले, 546 लोगों ने गंवाई जान
छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्रशासन ने रोके 14 बाल विवाह, परिजनों को दी समझाइश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिल्मी अंदाज में बाइक सवार दो युवक लाखों के जेवर लेकर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी फिल्मी अंदाज में बाइक सवार दो युवक लाखों के जेवर लेकर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी
Next Article छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खुलेंगे महिला पिंक थाने: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खुलेंगे महिला पिंक थाने: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?