ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार ने बनाया कीर्तिमान, 54500 के करीब सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार ने बनाया कीर्तिमान, 54500 के करीब सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

By @dmin
Published: August 5, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत भी उच्चतम स्तर पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 68.14 अंक (0.13 फीसदी) ऊपर 54,437.91 के स्तर पर खुला।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.80 अंकों (0.08 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,272.60 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक या 0.73 फीसदी नीचे आया। शुरुआती कारोबार में 1245 शेयरों में तेजी आई, 784 शेयरों में गिरावट आई और 85 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इसलिए आया उछाल
अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। सुधरते मैक्रो इकोनॉमी आंकड़ों से बाजार को समर्थन मिला है। जुलाई 2021 में जीएसटी संग्रह बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोर सेक्टर का आउटपुट जून में सालाना आधार पर 8.9 फीसदी बढ़ गया। कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणामों का भी घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा भारत का निर्यात आंकड़ा भी सालाना आधार पर सुधरा है। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में 280 अरब रुपये की पूंजी डाली है। इस वजह से बीते कुछ समय से बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। विश्लेषकों के अनुसार आगे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों पर निर्णय से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। साथ ही वैश्विक रुख और टीकाकरण से भी बाजार प्रभावित होगा। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, डॉक्टर रेड्डी, एल एंड टी, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टीसीएस और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एसबीआई, एचसीएल टेक, एम एंड एम, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी मारुति और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 245.86 अंक (0.45 फीसदी) ऊपर 54615.63 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 31.70 अंक (0.19 फीसदी) ऊपर 16290.50 पर था।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण हुआ कम
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल 96,642.51 करोड़ रुपये कम हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में पहले स्थान पर रिलायंस है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक।

पिछले कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 241.91 अंक (0.45 फीसदी) ऊपर 54065.27 के स्तर पर खुला।  निफ्टी 103.10 अंकों (0.64 फीसदी) की बढ़त के साथ 16233.90 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को घरेलू बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 546.41 अंकों (1.02 फीसदी) की तेजी के साथ 54,369.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 128.05 अंकों (0.79 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,258.80 के स्तर पर बंद हुआ था। यह बाजार के बंद होने का उच्चतम स्तर है। 

सीएम भूपेश बघेल ने लू से बचने आवश्यक उपाय करने के दिए निर्देश
स्थाई स्तंभ: बात का बतंगड़- सहकारिता, कार्पोरेट और स्व सहायता समूह
दर्दनाक हादसा: कोविड अस्पताल में आग से पांच मरीजों की जलकर मौत, पीएम ने जताया दुख
बंद खदान में चोरी करने गए थे कोयला, मिट्टी धसने से दो की मौत, बीजापुर में एक जवान घायल
देश के 121 पुलिस अधिकारी जांच में उत्कृष्टता के लिए होंगे सम्मानित….. इनमें 21 महिला अधिकारी भी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Flood panic in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश में बाढ़ की दहशत: चपेट में 1,200 से अधिक गांव, लगभग 6 हजार लोगों को बचाया गया
Next Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव नहीं टला है खतरा: लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना के केस, करीब 43 हजार नए मामले दर्ज… 500 से ज्यादा मौते

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?