ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिविर: भूपेश है तो भरोसा है-वोरा, कहा-छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय, हर बूथ को कर रहे मजबूत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

शिविर: भूपेश है तो भरोसा है-वोरा, कहा-छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय, हर बूथ को कर रहे मजबूत

By Om Prakash Verma
Published: June 28, 2023
Share
शिविर: भूपेश है तो भरोसा है-वोरा, कहा-छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय, हर बूथ को कर रहे मजबूत
शिविर: भूपेश है तो भरोसा है-वोरा, कहा-छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय, हर बूथ को कर रहे मजबूत
SHARE

भिलाई। बुधवार को दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व प्रदेश में पुन: कांग्रेस सरकार लाने का संकल्प लिया।

बैठक में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनमें जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस को जीत दिलाने की जिम्मेदारी हर एक कार्यकर्ता की है। जिस उत्साह से जनता कांग्रेस के साथ है कार्यकर्ताओं में उससे कई गुना अधिक मनोबल एवं आत्मविश्वास है। विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि राज्य ने कांग्रेस सरकार आने के बाद ही वास्तविक विकास देखा है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरपूर भरोसा है। विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश मे चर्चा का विषय है।

स्वास्थ्य शिक्षा एवं रोजगार के साथ ही गरीब मजदूर एवं किसान कल्याण के अभूतपूर्व कार्य विगत साढ़े चार वर्षों में किए गए हैं। शहरी अधोसंरचना के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था व छत्तीसगढ़ के पुरखों की परंपरा को संजोने का कार्य सरकार लगातार कर रही है। मतदाताओं का आशीर्वाद फिर से कांग्रेस को प्राप्त होगा और इस बार पहले से अधिक सीटें प्राप्त होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने कहा। प्रशिक्षण शिविर में संकल्प लिया कि फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनानी है कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव हेतु ट्रेनिंग दिया गया।

बैठक में दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू , मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद , ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री क्षितिज चंद्राकर, दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव , जिला अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार,युंका महासचिव संदीप वोरा,अध्यक्ष आयुष शर्मा, गौरव उमरे एवं नगर निगम के सभी पार्षद सभी ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की प्रदेशवासियों से अपील: वर्चुअल मैराथन में बने सहभागी
Breaking News : छेरछेरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांगा दान, निभाई पर्व की परंपरा
कांग्रेस विधायक पर महिला को खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप, मामला दर्ज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब
महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, सीआरपीएफ जवान पर गिरी गाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्वे: सुरक्षा से ही बिकती है कार और बचती है जिंदगियां, भारत में हर 10 में से 9 ग्राहक सुरक्षा रेटिंग वाली कार खरीदना चाहते हैं सर्वे: सुरक्षा से ही बिकती है कार और बचती है जिंदगियां, भारत में हर 10 में से 9 ग्राहक सुरक्षा रेटिंग वाली कार खरीदना चाहते हैं
Next Article चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला : टीएस सिंह देव को बनाया छत्तीसगढ़ का डिप्टी CM

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?