ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिविर आयोजित कर नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का करें निराकरण: – संभागायुक्त कावरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शिविर आयोजित कर नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का करें निराकरण: – संभागायुक्त कावरे

By @dmin
Published: May 27, 2022
Share
शिविर आयोजित कर नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का करें निराकरण: - संभागायुक्त कावरे
शिविर आयोजित कर नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का करें निराकरण: - संभागायुक्त कावरे
SHARE

जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण करें
संभागायुक्त श्री कावरे ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

दुर्ग। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट बेमेतरा के दिशा-सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित प्रदेश व्यापी विधानसभा स्तरीय दौरे के संबंध में की जा रही तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होने कहा कि जिले के आम लोगों की समस्याओं का निराकरण संवदेनशीलता के साथ करें। आमजनों की शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुने और उसका नियमानुसार त्वरित निराकरण करें। संभागायुक्त ने कहा कि राजस्व शिविर आयोजित कर नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाकर पेंशन से संबंधित प्रकरणों तथा राशन कार्ड के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित हो। संभागायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता हो। कावरे ने शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की और चयनित गौठानों में स्थापित किए जा रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त कावरे ने सुराजी ग्राम योजना और गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि गौठानों में मल्टीएक्टीविटी कार्य प्रारंभ कर ग्रामीण औद्यौगिक पार्क के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए गौठानों में स्व सहायता समूह के लिए विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इससे महिलाओं को लाभ होना चाहिए। संभागायुक्त ने आगामी खरीफ सीजन हेतु धान के बदले अन्य फसल को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और शासन से प्राप्त लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने जिले में वर्तमान में खाद-बीज के भण्डारण और वितरण की जानकारी एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अधोसंरचना एवं शिक्षकों की व्यवस्था, खेल सामग्री, फर्नीचर आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का अभियान चलाकर पूरा करें। पटवारियों की टीम बनाकर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। आगामी बारिश को ध्यान में रखते हुए किसानों को खरीफ फसल के लिए धान बीज, खाद, बिजली की समस्या नहीं होनी चाहिए, इसके लिए पहले ही तैयारी कर ली जाए। कलेक्टर भोसकर ने कहा कि विभागीय अधिकारी परस्पर समन्वय से कार्य करते हुए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन करेंगे और शासन द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे जल्द पूरा करेंगे।

संभागायुक्त कावरे ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत पंजी निर्धारित प्रारुप में संधारित किया जाये तथा प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करें। जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की जानकारी ली और कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि जिले में पेयजल की समस्या ना हो। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की प्रगति, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना तथा जिले में सड़कों का रखरखाव आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को समय पर राशि का भुगतान सुनिश्चित करें। संभागायुक्त ने मुख्यमंत्री द्वारा जिले के समय-समय पर प्रवास के दौरान किये गये घोषणाओं पर अमल की जानकारी ली। बैठक की समाप्ति पर अपर कलेक्टर डॉ. बाजपेयी ने आभार व्यक्त किया।

नगर के फारेस्ट डिपो में 26 श्रमिक कर रहे थे काम, नयाब तहसीलदार ने रोका
ज्यादा पानी पीने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचने के लिए करें ये काम
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में इस वर्ष नहीं होगी 10 वीं की परीक्षा… 12 वीं की परीक्षा स्थगित… बाद में होगी नई तिथियों की घोषणा
पीएम मोदी की आपात बैठक: यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे सिंधिया-रिजिजू समेत चार केंद्रीय मंत्री, छात्रों की निकासी में करेंगे मदद
कोरोना के दैनिक मामलों में हुई मामूली बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 14849 नए मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मितान क्लब के युवा आमजनता तक पहुंचा रहे शासकीय योजनाओं की जानकारी : मुख्यमंत्री बघेल मितान क्लब के युवा आमजनता तक पहुंचा रहे शासकीय योजनाओं की जानकारी : मुख्यमंत्री बघेल
Next Article मां ने कहा था-बेटी को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना, बेटी को पढ़ा रहे पिता की कोशिश को मिला शासन का साथ मां ने कहा था-बेटी को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना, बेटी को पढ़ा रहे पिता की कोशिश को मिला शासन का साथ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?