ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

By @dmin
Published: November 14, 2021
Share
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
SHARE

एंटरटेनमेंट डेस्क/मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले से ही कानूनी मामले में फंसे इस कपल के खिलाफ अब एक और मामला दर्ज किया गया। दरअसल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नितिन बराई नामक एक शख्स ने बांद्रा पुलिस को जानकारी दी कि शिल्पा और राज एक फर्म के जरिए साल 2014 से उसके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

बराई की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद अब मुंबई पुलिस जल्द ही मामले में आरोपियों से पूछताछ भी कर सकती है। वहीं मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का पक्ष जानने के लिए पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क कर सकती है।

अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बराई ने पुलिस को बताया कि उससे कहा गया कि अगर वह इनकी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोलेगा तो उसे काफी फायदा होगा। उनकी बात मान कर बराई ने 1 करोड़ 59 लाख 27 हजार रुपए का निवेश किया, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने उसके पैसों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। इतना ही नहीं जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी भी दी गई।

गौरतलब है कि अभिनेत्री के पति पहले से ही एक मामले में जमानत पर बाहर चल रहे हैं। दरअसल, राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों को बनाने और इसके प्रसारण के आरोप में इसी साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन्होंने करीब 2 महीने जेल में गुजारे थे। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं। 

जेल से बाहर आने बाद से ही राज और शिल्पा साथ में ना के बराबर ही नजर आए थे। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही यह कपल इस मामले के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर साथ नजर आया। शिल्पा इन दिनों परिवार के साथ हिमाचल में है। यहां उन्होंने पति राज के साथ धर्मशाला स्थित बगलामुखी मंदिर के दर्शन भी किए।

वहीं, जेल से बाहर आने के बाद से ही राज कुंद्रा कम ही सक्रिय नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया को भी अलविदा कह दिया। बीते दिनों ही उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर दिया। हालांकि, इससे पहले वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वह अक्सर पत्नी शिल्पा और बच्चों के साथ फोटोज- वीडियोज शेयर करते थे।

ODI World Cup 2023 : विश्व कप से बाहर हुई वेस्टइंडीज, क्वालीफाइंग दौर में स्कॉटलैंड से मिली हार
कोविशील्ड का निर्माण फिर से शुरू, वयस्कों से मास्क पहनने और बूस्टर डोज लगवाने की अपील
चार नक्‍सलियों ने किया पुलिस के सामने सरेंडर, दो महिला नक्सली भी शामिल
दूसरे दिन भी हुई संडे मार्केट में कार्रवाई, निगम अमले ने हटाए अवैध कब्जे… जुर्माना भी लगाया
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, नाले में गिरा चालक, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोविड-19 महामारी के चलते भारत से छिन सकती है टी20 वल्र्ड कप की मेजबानी, जानिए क्या है आईसीसी का प्लान बी टी-20 वर्ल्ड कप में अजब संयोग, भारत के खिलाफ खेलने वाली टीम कभी नहीं बन सकी है चैंपियन
Next Article श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ धर्म जागरण पखवाड़े का आयोजन, धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य-मनीष पाण्डेय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?