ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिक्षिका की शर्मनाक हरकत, चार साल की मासूम को बंधक बनाकर बाथरूम में किया बंद, पुलिस ने किया रेस्क्यू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शिक्षिका की शर्मनाक हरकत, चार साल की मासूम को बंधक बनाकर बाथरूम में किया बंद, पुलिस ने किया रेस्क्यू

By Om Prakash Verma
Published: April 21, 2023
Share
शिक्षिका की शर्मनाक हरकत, चार साल की मासूम को बंधक बनाकर बाथरूम में किया बंद, पुलिस ने किया रेस्क्यू
शिक्षिका की शर्मनाक हरकत, चार साल की मासूम को बंधक बनाकर बाथरूम में किया बंद, पुलिस ने किया रेस्क्यू
SHARE

रायगढ़। रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खरसिया इलाके में बीते चार दिनों से एक सरकारी शिक्षिका के घर के बाथरूम में बंद मासूम बच्ची का रेस्क्यू किया गया। महिला बाल विकास और स्थानीय पुलिस की टीम ने बच्ची को बचाया है। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपक डनसेना ने कहा कि आशा अग्रवाल नाम की शिक्षिका के घर पर पिछले चार दिन से बाथरूम में बंद चार वर्षीय मासूम बालिका को गुरुवार को रात्रि 11 बजे पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर छुड़ाया गया। इस ऑपरेशन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपक डनसेना, चाइल्ड लाइन के गुलापी विश्वाल, उन्नायक सेवा समिति के अशोक पटेल और खरसिया सीडीपीओ शपुनीता दर्शन की सबसे अहम भूमिका रही।

नौ साल पहले भी दिया था ऐसी घटना को अंजाम
जानकारी के लिए बता दें कि ये पहला मामला नहीं है। 9 साल पहले भी आशा अग्रवाल के घर से एक 6 साल की बच्ची को छुड़ाया गया था। ये महिला अक्सर मासूम बच्चों को उठाकर काम कराने की नीयत से अपने घर ले जाती है। और अपने घर पर रखकर काफी प्रताडि़त करती है। इस महिला का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

दो साल पहले बच्ची को लेकर आई थी महिला
महिला बाल विकास और स्थानीय पुलिस की टीम रेस्क्यू के बाद बच्ची को विश्रामपुर लेकर आई। चाइल्ड लाइन के अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को महिला 2 साल पहले खरसिया लाई थी। बताया जाता है कि चाइल्ड लाइन के परियोजना अधिकारी खरसिया को इसकी सूचना मिली थी। जिसके बाद मुख्यालय को सूचना देकर रेस्क्यू किया गया। वहीं बच्ची के माता पिता कौन है और कहां से हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

नहीं दर्ज हुई एफआईआर
चाइल्ड लाइन ने रेस्क्यू के बाद महिला शिक्षिका पर एफएआर दर्ज करने के लिए रात में ही आवेदन दिया। लेकिन शुक्रवार तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

मरीज के परिजन से अस्पताल में सफाई कराने का मामला, स्टाफ नर्स और वार्ड आया को किया निलंबित
इलेक्शन कमीशन ने सरल किए नियम, मतदाता अब ले जा सकेंगे मोबाइल, केन्द्र के पास जमा करने की मिलेगी सुविधा
Bhilai News : पत्नी की हत्या कर चार साल से था फरार, घर जाने की फिराक में पकड़ाया आरोपी
Weather Update: छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट, गिरेगा पारा
चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का खतरा बरकरार, राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPL 2023 : प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल जारी, जानिए कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
Next Article मुख्यमंत्री बघेल आज करेंगे चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ, दुर्ग-रायपुर के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?