ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिक्षा विभाग में हफ्तेभर में 700 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल के लिए विभाग ने चलाया अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शिक्षा विभाग में हफ्तेभर में 700 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल के लिए विभाग ने चलाया अभियान

By @dmin
Published: June 4, 2021
Share
शिक्षा विभाग में हफ्तेभर में 700 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल के लिए विभाग ने चलाया अभियान
शिक्षा विभाग में हफ्तेभर में 700 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल के लिए विभाग ने चलाया अभियान
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में दिए गए निर्देशों पर अमल के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने अभियान चलाकर केवल एक सप्ताह में 700 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी है। आगामी एक सप्ताह में 79 शेष आवेदकों को भी अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 18 मई को आयोजित कैबिनेट की बैठक में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किए जाने का अनुमोदन किया गया था। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को संवेदनशीलता के साथ तेजी से कार्यवाही करते हुए पात्र लोगों को जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए थे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को तत्परता के साथ कार्यवाही करने को कहा था।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला एवं संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने कोरोना काल में दिवंगत शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों के परिजनों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति दिलाने को सर्वाच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान की तरह इस कार्य को संचालित किया और केवल 7 दिनों के भीतर ही राज्य के सभी 31 शिक्षा जिलों के 700 पात्र युवाओं को नियुक्ति आदेश प्रदान कर दिया गया।
स्कूल शिक्षा विभाग के इस कदम से न केवल कोरोना में असामयिक निधन होने के कारण लगभग आसराहीन हो चुके परिवारों को, बल्कि अनेक वर्षां से लंबित प्रकरणों में भी अनुकंपा की राह देख रहे परिवारों को राहत मिली है। 28 मई से 4 जून 2021 अर्थात केवल एक सप्ताह के भीतर ही 779 पात्र आवेदकों में से 700 आवेदकों को विभिन्न जिलों में सहायक शिक्षक एवं लिपिक के पद पर नियुक्त किया जा चुका है। राज्य अनुकंपा नियुक्ति के 518 प्रकरण रिक्त पदों की सीमा निर्धारण के कारण वर्षों से लंबित थे, इसके अलावा कोरोना के कारण विभाग में 411 शिक्षकों के निधन हो जाने कारण उनके परिजन लगभग आसराहीन हो चुके थे।
स्कूल शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में शत-प्रतिशत पात्र उम्मीदवारों को इस अभियान के तहत स्कूलों और कार्यालयों में नियुक्त किया जा चुका है। शेष बचे लगभग 79 पात्र आवेदकों के प्रकरणों का निराकरण आगामी एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश संचालक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आज सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके साथ ऐसे परिवार के आश्रितों को अन्य सभी सत्वों से संबंधित प्रकरणों के तत्काल निराकरण के आदेश आज मैदानी अधिकारियों को दिए गए हैं।

Sawan 2023: आज से शिव आस्था और भक्ति का पवित्र श्रावण मास शुरू, 2 माह चलेगा सावन का महीना
अब मान्य नहीं होंगे पुराने आश्रित कार्ड, देश के सैनिक अस्पतालों में इस मानक पर ही मिलेगा इलाज
गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री निवास में वृहद आयोजन… जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू हुई शामिल
स्कूल के पास तंबाखू उत्पाद बेचना दुकानदारों को पड़ा भारी, जशपुर में पुलिस ने 10 दुकानदारों पर की कार्रवाई
फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन देने की, सुविधा के लिए एक्सिस बैंक के साथ मिलाया हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Visa period of foreign nationals stranded in India extended till August 31 कोरोना राहत: भारत में फंसे विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि 31 अगस्त तक बढ़ाई… नहीं लगेगा कोई शुल्क
Next Article Axis Bank also came forward to raise resources for Corona patients कोरोना मरीजों के लिए संसाधन जुटाने एक्सिस बैंक भी आया सामने…. राज्य को उपलब्ध कराएगी 1.5 करोड़ के मेडिकल उपकरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?