ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिक्षा विभाग की पहल : छत्तीसगढ़ में बदलने वाली है स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई की परंपरा, जानें क्या है नई योजना?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शिक्षा विभाग की पहल : छत्तीसगढ़ में बदलने वाली है स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई की परंपरा, जानें क्या है नई योजना?

By @dmin
Published: July 14, 2022
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में पढ़ाई- लिखाई की परंपरा बदली जा रही है। सरकार की योजना के मुताबिक अब स्कूलों में हर महीने मासिक आकलन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत हर महीने टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इनमें से चार अद्र्ध वार्षिक परीक्षा के पहले तक होंगे।

बाकी दो मंथली असेसमेंट इसके बाद यानी वार्षिक परीक्षा से पहले आयोजित किए जाएंगे। इससे अलग जहां पहले दो परीक्षाएं अद्र्ध वार्षिक और वार्षिक आयोजित होती थी, अब त्रैमासिक, अद्र्ध वार्षिक और वार्षिक परीक्षा पद्धति से आकलन होगा। इन परीक्षाओं में अंक और ग्रेडिंग भी दी जानी है।

कब-कब होंगे मंथली असेसमेंट और मेन एग्जाम?
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नई योजना के लिए निर्धारित वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, कक्षा पहली से 12वीं तक के लिए प्रथम मासिक आकलन जुलाई में होना है। इसके बाद दूसरा अगस्त में, तीसरा अक्तूबर में, चौथा नवंबर 2022 में होगा। जबकि पांचवां जनवरी में और छठवां आकलन फरवरी माह 2023 में किया जाएगा। इसी बीच सितंबर महीने में तिमाही परीक्षा होगी। दिसंबर में अद्र्ध वार्षिक और मार्च – अप्रैल महीने में वार्षिक परीक्षा आयोजित होगा।

एससीईआरटी उपलब्ध कराएगा पेपर और प्रश्न बैंक
अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत कक्षा एक से पांचवीं तक 50-50 अंकों का होगा। जबकि कक्षा छठवीं से 12वीं तक 100-100 अंक का असेसमेंट होगा। मंथली असेसमेंट के लिए प्रश्न- पत्र सैंपल शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा वार और विषय वार प्रश्न बैंक भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रत्येक महीने तैयार होगी प्रोग्रेस रिपोर्ट
स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार के मुताबिक मंथली असेसमेंट प्रत्येक महीने के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इसके परिणाम के आधार पर प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार कर अभिभावकों को दिया जाएगा। वहीं, योजना है कि कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट में केवल ग्रेड लिखी जाएंगी। छठवीं से आठवीं तक विद्यार्थियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट में विषय वार अंक, ग्रेड एवं प्रतिशत होंगे। जबकि इसके अलावा में कक्षा में रैंकिंग भी ग्रेडिंग भी जारी की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- किस आदेश के आधार पर और कब तक महबूबा मुफ्ती को नजरबंद रखना चाहती है केंद्र सरकार
किसान हितैषी योजनाओं से 7 लाख किसान खेती की ओर लौटे, 8 लाख हेक्टयर का रकबा भी बढ़ा
Bhilai Breaking : एलआईसी एडवाइजर से लाखों की धोखाधड़ी, लाभ का झांसा देकर कराया निवेश.. केस दर्ज
रायपुर में कोरोना मरीज़ों के उपचार के लिये युद्धस्तर पर प्रयास…. ऑक्सीजन बेड्स की संख्या 7 सौ तक बढ़ाने की का काम पूरा
ऑनलाइन सट्टा : दूसरे के खातों से किया था करोड़ो का लेनदेन, 9 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा आदिवासियों की हत्या का मामला झूठा, याचिकाकर्ता पर पांच लाख रुपये जुर्माना
Next Article मेडिटेशन से मिलती है मानसिक तनाव से मुक्ति, दृष्टिकोण होता है सकारात्मक : राज्यपाल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?