ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शाहरुख खान की वजह से भारतीयों पर विश्वास करते हैं विदेशी ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शाहरुख खान की वजह से भारतीयों पर विश्वास करते हैं विदेशी ?

By @dmin
Published: January 3, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की लोकप्रियता जिस तरह भारत में है ठीक उसी तरह उनको विदेशों में भी सम्मान मिलता है. उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैले हुए हैं. ऐसा कई बार देखा गया है कि शाहरुख विदेशों में जब जाते हैं तब उनके फैंस उनका भव्य स्वागत करते हैं. शाहरुख खान के मिस्र के एक फैन ने ऐसा किया है जिससे उसने एक भारतीय प्रोफेसर का दिल जीत लिया है. उस प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पर मिस्र में उनके साथ हुई दिलचस्प घटना का जिक्र किया.

Contents
  • पूरे विश्व में फैले हैं शाहरुख खान के फैंस
  • 3 साल से दूर हैं बड़े पर्दे से शाहरुख

अशोक यूनिवर्सिटी के इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर अश्विनी देशपांडे ने अपने इजिप्ट के दौरे के समय हुई एक घटना का ट्वीटर पर जिक्र किया है जहां उन्हें एक शाहरुख खान का फैन मिला और उसने उनका दिल जीत लिया. अश्विनी ने ट्वीट में लिखा कि मुझे इजिप्ट में एक ट्रेवल एजेंट को पैसे ट्रांसफर करने की जरूरत थी. ट्रांसफर में दिक्कत हो रही थी. ये देखकर उसने कहा, आप शाहरुख खान के देश से हैं ना? मुझे आप पर भरोसा है. मैं बुकिंग करूंगा, आप मुझे बाद में पैसे दे देना. कहीं और किसी के लिए ये मैं कभी नहीं करता लेकिन शाहरुख खान के लिए कुछ भी और उसने किया.

पूरे विश्व में फैले हैं शाहरुख खान के फैंस

प्रोफेसर ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए ये बताया कि शाहरुख खान की विदेशों में कितनी लोकप्रियता है. बहुत से लोग उनके नाम से ही भारत को पहचानते हैं. कई और लोग भी इस घटना के जिक्र के साथ अपना अनुभव साझा कर रहे थे. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ओह्ह यह बहुत प्यारा है. हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत धन्यवाद. मेरा एक दोस्त है जो फ्रांस से है. जब मैंने उन्हें बताया कि मैं भारत से हूं तो बहुत उत्साहित थे. वे इंडिया गए और वे केवल शाहरुख को ही जानते थे. उन्हें छम्मकछल्लो गाना बहुत पसंद है लेकिन वो इसे बिल्कुल भी नहीं समझते हैं.

3 साल से दूर हैं बड़े पर्दे से शाहरुख

शाहरुख खान आर्यन खान के ड्रग्स केस के मामले से ही गायब हैं. उन्हें सोशल मीडिया या पब्लिक प्लेसेज में कम ही देखा जाता है. हालांकि हाल ही खबर आई कि वो शूट पर वापसी कर चुके हैं उन्होंने बहुत दिनों से लटकी फिल्म ‘पठान की शूटिंग शुरू कर दी है. तीन साल से वो बड़े पर्दे से दूर हैं. वो साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे थे. वो आखिरी बार 2018 में आनंद एल रॉय की फिल्म ‘जीरो में नजर आए थे. इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में थीं.

प्रगति यात्रा : देवेंद्र यादव ने दी कई विकास कार्यों की सौगात, घर-घर जाकर लोगों से मिले विधायक
सेक्स रैकेट: शिवसेना से चुनाव लड़ चुकी समाजसेवी अपने घर में चलाती थी रैकेट, भोपाल से बुलाती थी कॉलगर्ल्स
मणिपुर में आज एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
अवैध रूप से संचालित मदरसों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू, चार हजार से ज्यादा मदरसों में हो रही विदेशी फंडिंग
राहुल गांधी बोले- कोरोना से बचने का सिर्फ एक ही रास्ता, ‘फुल लॉकडाउन’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्दियों में लेना है स्नोफॉल का मजा तो जरूर जाएं भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर…
Next Article माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खेदामारा शासकीय स्कूल के 86 छोटे बच्चों को गर्म कपड़ो का किया गया वितरण माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खेदामारा शासकीय स्कूल के 86 छोटे बच्चों को गर्म कपड़ो का किया गया वितरण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?