ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल फैसिलिटी वाले हाइटेक जिला अस्पताल में मरीजों का हो सकेगा बेहतर उपचार… मुख्यमंत्री ने सर्जिकल विंग-हमर लैब का किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल फैसिलिटी वाले हाइटेक जिला अस्पताल में मरीजों का हो सकेगा बेहतर उपचार… मुख्यमंत्री ने सर्जिकल विंग-हमर लैब का किया लोकार्पण

By @dmin
Published: April 23, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला चिकित्सालय दुर्ग में सर्जिकल विंग और हमर लैब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमर लैब के प्रारंभ होने से जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं और भी बेहतर हो जाएंगी। यहां किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के चिकित्सा संबंधी टेस्ट अब कम कीमत पर हो सकेंगे। एक ओर जहां निजी संस्थान में उक्त सभी महंगे टेस्ट होते हैं।हमर लैब के शुरू होने से यहा आने वाले मरीजों को कम कीमत पर आसानी से सभी टेस्ट उपलब्ध हो जाएंगे।

हमर लैब की स्थापना 50 लाख रुपये की लागत से की गई है। श्री बघेल ने लोकार्पण के पश्चात् स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव और जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों और उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सर्जिकल विंग और हमर लैब की शुभारंभ के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। लोकार्पण के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक श्री अरुण वोरा की उपस्थिति में श्री सिंहदेव वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए।

सर्जिकल यूनिट को 7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसमें 10 बेड आईसीयू के है। हाइटेक सर्जिकल यूनिट के साथ ही क्रिटिकल केयर की सुविधा से जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से जहां मरीजों को लाभ पहुंचेगा, वहीं मरीजों को इलाज के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आशा अभियान का शुभारंभ भी किया। इस अभियान के अंतर्गत सेरेब्रल पाल्सी वाले बच्चों को पोषित करने विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। ऐसे बच्चों से आज मुख्यमंत्री मिले। उन्होंने अभियान की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने किशोरी छात्राओं के हिमोग्लोबिन जांच के अभियान की शुरुआत भी की।

इस अवसर पर महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसपी श्री बद्रीनारायण मीणा, नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री हरेश मंडावी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक- 562 /सौरभ/चंद्रवंशी

मुंबई में छठ पूजा पर प्रतिबंध, समुद्र और नदी तट पर लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक
चेहरे से मास्क हटना सामूहिक विपदा पर हम सबकी बड़ी जीत- डॉ. रश्मि भुरे
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वैवाहिक दुष्कर्म का मामला, दिल्ली हाईकोर्ट में दो जजों ने सुनाया था अलग-अलग फैसला
Breaking News : देश का 56वां टाइगर रिजर्व बना छत्तीसगढ़ का ‘गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व
केवल तीन महीनों में 18 हजार राजस्व प्रकरण निपटे, 15 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी हुई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम भूपेश बघेल के दुर्ग पहुंचने पर हैलीपेड में कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत…
Next Article राज्यपाल सुश्री उइके से सखी फाउण्डेशन के सदस्यों व प्रशिक्षुओं ने की सौजन्य मुलाकात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?