ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहादत वह कीमत है जो हम आजादी के लिए चुकाते हैं: दक्ष वैद्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शहादत वह कीमत है जो हम आजादी के लिए चुकाते हैं: दक्ष वैद्य

By Om Prakash Verma
Published: March 23, 2025
Share
शहादत वह कीमत है जो हम आजादी के लिए चुकाते हैं: दक्ष वैद्य
शहादत वह कीमत है जो हम आजादी के लिए चुकाते हैं: दक्ष वैद्य
SHARE

हिन्द सेना का शहीदी दिवस पर देशभक्ति से भरा आयोजन
हिन्द सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार मंगेश वैद्य के निर्देशानुसार युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य एवं युवा ब्रिगेड प्रदेश संगठन मंत्री स्वराज मुदलियार के नेतृत्व में भारत माता के अमर सपूत क्रांतिकारी भगत सिंह,शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर के शहीदी दिवस पर वतनपरस्ती से लबरेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कड़ी में देशभक्ति के भाव से भारी विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।

युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने समस्त हिन्द सैनिकों को वीर सेनानियों के दिखाए गए मार्गों पर चलने का शपथ दिलाते हुए कहा कि ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से हमारे देश को आजाद करने वाले कई क्रांतिवीरों ने अपने सर्वस्व न्योंछावर कर दिया शहीद भगत सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव को अंग्रेजों ने 23 मार्च के दिन एक साथ फांसी के फंदे पर लटका दिया था,इन सपूतों ने भारत माता की अस्मिता की रक्षा के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। देश की एकता अखंडता और सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम युवाओं के ही कंधों पर हैं। युवाओं में ऐसी ताकत,ऐसी ऊर्जा होती है कि वह आसमान का भी सीना चीरकर रख दें, इसलिए युवा अपनी ताकत और ऊर्जा का इस्तेमाल देश के उत्थान एवं नवनिर्माण के लिए करें। युवा ब्रिगेड प्रदेश संगठन मंत्री स्वराज मुदलियार ने कहा कि बसंती रंग क्रांति का संकेत है,आज हर युवा अपनी रोम-रोम को इस रंग में रंग ले और देश सेवा के लिए आगे बढ़े,देश की एकता अखंडता और सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम युवाओं के ही कंधों पर है।।प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ला ने कहा कि आज की पीढ़ी को आजादी के क्रांति वीरों की जीवन गाथा से जोड़े रखने व प्रेरित करने के लिए उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है।

युवा ब्रिगेड महिला सेल विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष सानिया खोखर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय पाठक, महासचिव ऋषभ पांडे, छात्र ब्रिगेड कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा,उत्कर्ष शुक्ला,आदित्य देशलहरे,स्वतंत्र पटेल ने संयुक्त रूप से विचार रखते हुए कहा कि हमारे शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में क्रांतिवीरों के योगदानों का पुनः समावेश जरूरी हो गया है। हिन्द सेना के इस परंपरागत आयोजन के दौरान देशभक्ति का जोशभरा जज्बा देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुरप्रीत सिंग,सुनिल सिंह,मिलिंद धनी,बाबू जफर,सुरेश पाटले,वैभव त्रिवेदी, श्रीनु राव,महेंद्र तांडी,करन सोनवानी,मनोज तिवारी,विनोद भारती,पदुम घृतलहरे,दिपक कशयप,भूपेंद्र मानिकपुरी,रजनी भारती,भानुप्रताप घृतलहरे, अमित साहू,दिवाकर सेन, राजेश चौहान,आशीष निर्मलकर, राहुल वर्मा,नेमीचंद साहू,रवि सेन,कुशल साहू,पप्पू साहू नितिन पटेल,अभय टंडन,रमेश विश्वकर्मा,रवि साहू,गोपाल यादव,नितिन वर्मा,संतोष साहू, राहुल देव,प्रमोद मंडावी,दीपक बघेल,टिंकू ठाकुर,वीरेंद्र प्रसाद, देवेंद्र गजभिए,सोमेश महेश्वरी, देव पांडे,अविनाश वर्मा,परमानंद महेश्वरी,आशीष विश्वकर्मा,अनिल मंडारिया, दीपेश देशमुख,राजेश माने, चंद्रशेखर प्रसाद सहित हिन्द सैनिक एवं क्षेत्रवासी उपास्थि थे।

रेलवे स्टेशन पहुंचे कलेक्टर भुरे: यात्रियों की हो रही जांच की मानिटरिंग की…. चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर हास्पिटल का भी किया निरीक्षण
अवैध प्लाटिंग पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 25 एकड़ जमीन पर किया जा रहा था कब्जा… चला निगम का बुलडोजर
फाइनल में पहुंचने के लिए अब: टीम इंडिया को बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे, न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान मैच भी अहम
फुरसत से तू नाच बेबी के लिए डांस स्टेप्स सीखने में करनी पड़ी मेहनत: चाहत खन्ना
रॉकेट गैंग: कल इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन पलटा, हादसे में दो महिलाओं की मौत; छह गंभीर रूप से घायल Accident in CG : पिकअप से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत…. शादी के लिए लड़की देखकर आ रहे थे बाइक सवार
Next Article साहित्यकार विनोद शुक्ल से मिले सीएम साय, ज्ञानपीठ सम्मान मिलने पर प्रदेश वासियों की ओर से दी बधाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?