ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर विकास के लिए बैठको का दौर जारी, वर्ष 2016 से पेंडिंग काम पर भी महापौर ने किया फोकस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शहर विकास के लिए बैठको का दौर जारी, वर्ष 2016 से पेंडिंग काम पर भी महापौर ने किया फोकस

By @dmin
Published: January 25, 2022
Share
शहर विकास के लिए बैठको का दौर जारी, वर्ष 2016 से पेंडिंग काम पर भी महापौर ने किया फोकस
शहर विकास के लिए बैठको का दौर जारी, वर्ष 2016 से पेंडिंग काम पर भी महापौर ने किया फोकस
SHARE

अप्रारंभ कार्यो पर भी गहन समीक्षा, बीएसपी से एनओसी प्राप्त होते ही काम करे प्रारंभ, तय समय सीमा के भीतर पूर्ण हो काम – नीरज पाल
भिलाई। शहर के विकास के लिये महापौर नीरज पाल लगातार बैठक लेकर समीक्षा कर रहे है। इसी कड़ी में आज उन्होंने जोन 05 सेक्टर 06 के अधिकारियों की बैठक ली। समीक्षा बैठक में सभापति गिरवर बंटी साहू एवं महापौर परिषद के सदस्य तथा खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के प्रभारी लक्ष्मीपति राजू विशेष रुप से मौजूद रहे। मेयर ने बैठक में बीएसपी से एनओसी के कारण रूके हुये कार्यो की सूची अधिकारियों से मांगी।

उन्होंने कहा कि बीएसपी से एनओसी प्राप्त होते ही काम प्रारंभ हो जाये और तय समय सीमा के भीतर कार्य समाप्त हो। हर अधिकारियो को अपने-अपने प्राप्त दायित्वो के अनुसार समय के महत्व को देखते हुये कार्य करना है। मेयर ने 2016-17 से आज तक के स्वीकृत, लंबित, अप्रारंभ एवं प्रगतिरत कार्यो की सूची वार्डवार अधिकारियों से मांगी है। उन्होंने आज की बैठक में वार्ड 66 सेक्टर 07, वार्ड 55 में डोमशेड की स्थिति, वार्ड 52 में खेल विकास कार्य, वार्ड 64 में अधूरे कार्य, वार्ड 55 सेक्टर 06 एचएससीएल कॉलोनी में सड़क निर्माण के अधूरे कार्यो को लेकर चर्चा की और कहा कि जिस एजेंसी ने काम लिया है, उनसे कार्य पूर्ण करावे, समय पर प्रगति नहीं देने वाले एवं कार्य नहीं करने वाले एजेंसी पर नियमानुसार कार्रवाई भी करे। शहर विकास में बाधक बनने वालो की जिम्मेदारी तय करने की सख्त चेतावनी भी उन्होंने बैठक में दी।

उन्होंने कहा कि शहर विकास के सभी काम समय सीमा में हो और उसका परिणाम मिले ताकि जनसुविधा के कार्यो से लोगो को वंचित न होना पड़े। जोन 05 सेक्टर 06 की बैठक से पूर्व उन्होंने नेहरू नगर जोन के अधिकारियो की बैठक ली, आधे-अधूरे जानकारियो के साथ बैठक में पहुंचे अधिकारियो को उन्होंने कहा कि बैठक का औचित्य तभी पूर्ण होगा जब संपूर्ण जानकारी के साथ बैठक में पहुंचे तभी कार्यो को समझकर उसके अनुरूप आगे की प्रक्रिया की जा सकेगी। नेहरू नगर जोन के अधिकारियो ने मेयर से अगली बैठक के लिये 29 जनवरी तक के समय की मांग की है, अब नेहरू नगर जोन के अधिकारियों के साथ 29 जनवरी को अगली बैठक होगी। महापौर ने स्पष्ट और सही जानकारी के साथ अगली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये है।

आज की बैठक में अधीक्षण अभियंता यू.के. धलेन्द्र, प्रभारी अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार जोशी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड़ एवं प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा एवं प्रभारी कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने एवं वसीम खान सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

सच दिखती है पीके की भविष्यवाणी, इस वजह से दशकों तक सत्ता में बनी रह सकती है भाजपा
नॉर्थ पोल पर उड़ान भर एयर इंडिया की महिला पायलटों ने रचा इतिहास, 16000 किमी दूरी तय कर सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट
बड़ी खबर: प्रदेश में आज मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 433
IPS दीपांशु काबरा की पहल पर मिला बच्चे को इलाज, ट्वीट कर बताया हो गया बच्चे का इलाज
छत्तीसगढ़ में तेजी से खोले जा रहे परिवहन सुविधा केन्द्र, अब तक 451 परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम मुख्यालय में महापौर नीरज पाल करेंगे ध्वजारोहण, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग होगा जरूरी निगम मुख्यालय में महापौर नीरज पाल करेंगे ध्वजारोहण, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग होगा जरूरी
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used प्रदेश में कोरोना के 4509 नए मरीज मिले, 19 की मौत, एक्टिव केस 31 हजार के पार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?