ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर को मिली 213 लाख के विकास कार्यों की सौगात, निगम में एक छत के नीचे दूर होगी जन शिकायत-वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शहर को मिली 213 लाख के विकास कार्यों की सौगात, निगम में एक छत के नीचे दूर होगी जन शिकायत-वोरा

By @dmin
Published: December 17, 2021
Share
Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses
7 करोड़ से शहर की सड़को को गड्ढो से मिलेगी मुक्ति, समयसीमा में पूर्ण हो कार्यो का निराकरण : वोरा
SHARE

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में दशकों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। नगर निगम दुर्ग के 60 वार्डों के पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष के लिए भी बैठने का स्थान सुनिश्चित करने कमरे बनवाने की मांग वर्षों से की जा रही थी किन्तु अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं कि गई। शुक्रवार को प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने बहुप्रतीक्षित निगम परिसर में एमआईसी भवन के ऊपर 65 लाख की लागत से सामान्य सभागार एवं वार्ड 16 सिकोला भाठा में 71 लाख एवं 77 लाख की दो बड़ी आरसीसी नालियों समेत 213 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।

इस अवसर पर विधायक वोरा ने कहा कि नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य पार्षदों के बैठने के लिए कक्ष निर्माण की मांग 20 वर्षों से की जा रही थी किन्तु भाजपा शासन काल मे लगातार मांग की उपेक्षा की गई अब कांग्रेस की समदर्शी सरकार आने के बाद बिना किसी भेदभाव के निगम परिसर में ही जनता की समस्या का एक छत के नीचे निराकरण करने एमआईसी भवन के ऊपर सभागार एवं कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है जिससे आम जन अपने चुने हुए पार्षदों से परिसर में ही मिल कर अपनी समस्याओं का निराकरण करवा सकें। साथ ही 148 करोड़ की आरसीसी नाली के निर्माण से सिकोला क्षेत्र की जल भराव की समस्या भी जल्द दूर होगी।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों को सभी कार्यों को समय सीमा पर एवं गुणवत्ता युक्त अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभापति राजेश यादव,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, एमआईसी दीपक साहू, संजय कोहले, राजेश शर्मा, खिलावन मटियारा सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं वार्ड के नागरिक मौजूद थे।

ट्विनसिटी में बकरीद: सूने रहे शहर के मस्जिद, घरों से अता हुई नमाज
बस्तर में कम हुए मलेरिया के मामले, स्वास्थ्य कर्मियों को मिली बड़ी सफलता, 72 फीसदी गिरावट
तेज रफ्तार पिकअप से टकराए बाइक सवार, बारिश से बचने के चक्कर में भिड़े… दो की मौत
बोल बम समिति व दया सिंह की पहल पर खुर्सीपार के 4000 से ज्यादा घरों में बांटे गए दिया, बाती, तेल व मिठाई
बचेली में बोले मुख्यमंत्री साय- जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब सुनाई देता है विकास का शंखनाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पपीता की खेती ने बदली किस्मत, खेत में ही बिकी पूरी फसल पपीता की खेती ने बदली किस्मत, खेत में ही बिकी पूरी फसल
Next Article पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ, मिली एक और उपलब्धि, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ, मिली एक और उपलब्धि, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?