ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर के साढ़े चार सौ घरों में अलसुबह पुलिस ने दी दबिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शहर के साढ़े चार सौ घरों में अलसुबह पुलिस ने दी दबिश

By @dmin
Published: July 7, 2022
Share
SHARE

किरायेदारों का सत्यापन और किया असामाजिक तत्वों की चेकिंग
पॉश कॉलोनी में पहुंचे देढ़ दर्जन अधिकारी और देढ़ सौ जवान
भिलाई। शहर के लगभग साढ़े चार सौ घरों में आज पौ फटते ही पुलिस की टीम ने दस्तक दिया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा? और असामाजिक तत्वों की चेकिंग की गई। इसके अलावा बहुमंजिली इमारतों में लगे लिफ्ट का भी वरिफिकेशन किया गया। दुर्ग पुलिस के देढ़ दर्जन अधिकारी और देढ़ सौ से अधिक जवानों ने आज इस अभियान को अंजाम दिया।

दुर्ग-भिलाई शहर में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के नेतृत्व में अलसुबह 5 बजे से डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी एवं 150 से अधिक जवानों के द्वारा मकान किरायेदार सत्यापन एवं कॉलोनी चेकिंग अभियान चलाया गया। दुर्ग पुलिस के जवानों के द्वारा लोगों के घर-घर जाकर उनके यहां रह रहे किरायेदारों के संबंध में जानकारी ली गई।

अलसुबह 5 बजे से यह अभियान कुबेर इनक्लेव, सूर्या रेसिडेंसी एवं चौहान टाउन में चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से किरायेदारों का सत्यापन, लिफ्ट वेरिफिकेशन, असामाजिक तत्वों की चेकिंग, पार्किंग में लावारिस वाहन की चेकिंग, सीसीटीवी चेकिंग, अपार्टमेंट एवं रेसिडेंसी के लोगों की शिकायत एवं फीडबैक से संबंधित अभियान चलाया गया। जिस भी कॉलोनी में त्रुटि पाई गई उसमें संबंधित मेंबर को बुलाकर सूचना दी गई एवं कॉलोनी वासियों को कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं अन्य नियमों के संबंध में जागरूक कराकर, आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस को कॉल करने हेतु डायल 112 एवं अन्य संपर्क नंबर दिए गए।

दुर्ग पुलिस के द्वारा शहर के पाश इलाकों, अपार्टमेंट, कॉलोनियों के 450 से अधिक घरों पर दबिश देकर अकस्मात चेकिंग की गई। जिसमें किराएदारों, असामाजिक तत्वों की चेकिंग कर संदिग्ध की जांच की जा रही है एवं कॉलोनी वासियों से अपील भी की गई कि किसी भी व्यक्ति को अपना घर मकान किराए में देने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन जरूर करा कर अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस का साथ दें।संपूर्ण चेकिंग अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा किया गया। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक क्राइम नसर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी सुपेला, थाना प्रभारी खुर्सीपार चौकी प्रभारी स्मृति नगर सहित 150 से अधिक जवान उपस्थित थे।

shreekanchanpath 28 # 11 November 2024
CG Election Breaking : भाजपा ने कई सीटों पर फिर से शुरू किया सर्वे, पितृपक्ष के बाद आएगी दूसरी सूची
WHO ने कोरोना को लेकर दी खुशखबरी, कहा- अब महामारी के खत्म होने के सपने देखना शुरू कर सकते हैं
सबसे सस्ती कोरोना जांच किट लॉन्च, कीमत महज 650 रुपये
युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर समाज के नवनिर्माण में अहम् भागीदारी निभाएं: भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी सूची
Next Article केन्द्र सरकार का बड़ा कदम: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का होगा 50-50 लाख का बीमा हड़ताल में शामिल होने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को रोका, विरोध के बाद जाने दिया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?