ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहनाइयों को तरस रहा है मोहलाई गाँव, जलसंकट के चलते इस गांव में नहीं ब्याही जाती बेटियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhdhamtariFeatured

शहनाइयों को तरस रहा है मोहलाई गाँव, जलसंकट के चलते इस गांव में नहीं ब्याही जाती बेटियां

By Om Prakash Verma
Published: May 18, 2024
Share
शहनाइयों को तरस रहा है मोहलाई गाँव, जलसंकट के चलते इस गांव में नहीं ब्याही जाती बेटियां
शहनाइयों को तरस रहा है मोहलाई गाँव, जलसंकट के चलते इस गांव में नहीं ब्याही जाती बेटियां
SHARE

धमतरी (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक गाँव ऐसा भी है, जहां शादी की शहनाइयां सिर्फ इसलिए नहीं बज पा रही है, क्योंकि वहां पानी का गम्भीर संकट है। यह संकट गांव में पिछले करीब 30 वर्षों से बरकरार है। इसके चलते लोग इस गांव में अपनी बेटियां ब्याहने में हिचकते हैं। प्रशासन का कहना है कि जलस्तर काफी नीचे चले जाने की वजह से यह संकट खड़ा हुआ है।

धमतरी जिले का मोहलाई गाँव बारहमासी जलसंकट से जूझता है। दिनभर में एकाध टैंकर से पानी की आपूर्ति होती है, जिसके लिए ग्रामीणों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। ये हाल सिर्फ गर्मी में नहीं है, बल्कि यह सदाबहार समस्या है। आलम ये है कि पानी की समस्या की वजह से इस गांव में शादी की शहनाई नहीं बज पा रही है। इस गांव में कोई अपनी बेटी नहीं देना चाहता। धमतरी मुख्यालय से महज 16 किलोमीटर दूर मोहलाई गांव के लोग पिछले 30 सालों से जल संकट से जूझ रहे हैं। गांव में 6-7 नल लगे हुए हैं, लेकिन किसी में भी पानी नहीं आता। सरकार की नल जल योजना यहां पूररी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है। गांव में पानी का जलस्तर बहुत नीचे है, जिसकी वजह से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से ग्रामीण पानी लाने को मजबूर हैं।

पानी की समस्या की वजह से यहां के लड़कों की शादी नहीं पो पा रही है। दूसरे गांव के लोग अपनी बेटी को यहां ब्याहना नहीं चाहते। ग्रामीणों के मुताबिक, इस साल मोहलाई गांव में शादी की एक भी शहनाई नहीं बजी है। जो लोग यहां अपनी लड़की की शादी तय कर जाते हैं, वे भी जलसंकट की खबर होने पर रिश्ता तोड़ देते हैं। मोहलाई गांव में लगभग 800 लोग रहते हैं। ग्रामीण कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। भीषण गर्मी में तो हाल और भी बुरा है। रोज एक बार टैंकर से पानी गांव पहुंचता है। ऐसे में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए कामकाज छोड़ घंटों पानी भरने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। जल संकट दूर नहीं होने की स्थिति में ग्रामीणों ने गंगरेल बांध से पानी देने की गुहार प्रशासन से लगाई है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, पानी की समस्या के कई कारण हैं। अधिकांश देखा जाता है कि किसान गर्मी के मौसम में रबी की फसल लगाते हैं, जिसमें अधिक पानी लगता है। इससे भू-जलस्तर नीचे गिरता जाता है। लेकिन मोहलाई गांव में किसी भी किसान ने रबी की फसल नहीं लगाई है। बावजूद इसके गांव का भूजल स्तर बहुत ज्यादा प्रभावित है।

CG Crime : छत्तीसगढ़ के इस जिले का जनसूचना अधिकारी गिरफ्तार… खुद को कुंवारा बताकर शिक्षिका से किया था दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ में कोरोना : पिछले 24 घंटे में सामने आए 1548 नए कोरोना मरीज, 2168 मरीज़ हुए डिस्चार्ज
CG News : पैदा होते ही नवजात को झाड़ियों में छोड़ गई मां, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : बीजापुर के मद्देड़ बफर रेंज में बाघ के खाल के साथ 10 गिरफ्तार
एआईसीसी ने जेल में बंद विधायक देवेन्द्र पर जताया विश्वास, नगरीय निकाय चुनाव  के लिए 18 सदस्यीय समिति में दी जगह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में आरोपी विभव कुमार गिरफ्तार, अग्रिम जमानत के दायर की याचिका
Next Article Bhilai Breaking : पति की हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी, शातिर महिला ने तीन बदमाशों के साथ रची साजिश

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?